Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

बवाल के बीच किसानों को दिल्ली आने की इजाज़त, बुराड़ी में कर सकेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच करने वाले आंदोलनरत किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने कहा कि किसान नेताओं से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की परमिशन दे दी गई है. साथ ही उन्होंने सभी किसानों से शांति बनाये रखने की अपील की है.

परमिशन मिलने के बाद किसान अब बुराड़ी अपने ट्रेक्टर और गाड़ियों से जा रहे हैं. किसानों से कहा गया है कि वे दिल्ली आ सकते हैं. इसके बाद भी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से प्रवेश की इजाजत मिलने के बाद दिल्ली हरिद्वार राजमार्ग खोल दिया गया है. किसानों का चक्काजाम खत्म हो गया है. शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे. आज रात किसान मेरठ में रुकेंगे.

Related posts

दिल्ली में मानव तस्‍करों के चंगुल से बचाई गई झारखंड की 10 लड़कियां, राजधानी एक्सप्रेस से रांची लाई गईं  

Ajit Sinha

ब्रांडेड कंपनी की नकली दवाइयां बनाने वाली एक कंपनी का पर्दाफाश, करोड़ों की नकली दवाइयां एंव मशीने बरामद।

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हरियाणा, दिल्ली,बिहार , उत्तर प्रदेश, मणिपुर एंव नागालैंड में संगठनात्मक नियुक्ति की हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!