Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

इवेंट मैनेजर ने अपने दोस्त पर लगाया बलात्कार करने का आरोप, दो गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तमाम कवायदों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं.दिल्ली के आईजीआई एरोसिटी के एक होटल में रेप का मामला सामने आया है.मुंबई की रहने वाली एक इवेंट मैनेजर के साथ रेप की वारदात के बारे में पता चला है.फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले दो आरोपितों  को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना 18-19 नवंबर की रात की बताई जा रही है. आरोप के मुताबिक पीड़ित महिला मिक्की नाम के अपने दोस्त से मिलने के लिए कनॉट प्लेस गई थी. मुलाकात के दौरान मिक्की के साथ उसका एक दोस्त नवीन भी मौजूद था. पीड़िता के आरोपों के मुताबिक रास्ते में नवीन ने महिला के साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद मिक्की महिला को एरोसिटी के होटल छोड़ने गया था. आरोप है कि इस दौरान मिक्की ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर सोनीपत के रहने वाले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में डकैती को नेपाली गिरोह ने दिया था अंजाम, इंडिया में 9 वारदातों को दे चुके है अंजाम- वीडियो सुने।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के डीसीपी सेंट्रल संजय भाटिया ने क्यों की मुश्लिम भाइयों से अपील, सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ का 2020 में अपराधियों पर खास निशाना,10 हजार से लेकर 2.5 लाख ईनामी के मोस्ट वांटेड को अरेस्ट किया गया।     

Ajit Sinha
error: Content is protected !!