Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

धनाश्री वर्मा ने ‘लैला ओ लैला’ सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस,का वायरल वीडियो मचा रहा है धूम-देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्‍ली:भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने अपने डांस से इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रखा हुआ है.उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होते हैं. हाल ही में युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह सनी लियोन के सॉन्ग लैला पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में धनाश्री वर्मा के स्टेप तो कमाल के लग ही रहे हैं, साथ ही उनकी एनर्जी भी देखने लायक है.वीडियो को धनाश्री वर्मा के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.


धनाश्री वर्मा का यह वीडियो भले ही पुराना है, लेकिन यह धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.


लैला सॉन्ग पर युजवेंद्र चहल की मंगेतर की कोरियोग्राफी भी फैंस को खूब पसंद आ रही है. इस वीडियो को अब तक 10 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धनाश्री वर्मा के वीडियो ने इस कदर धमाल मचाया हो. वहीं, हाल ही में धनाश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों फ्रूट्स खाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Related posts

बिप्लब देब के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल गई चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जेपी नड्डा को सौंपी रिपोर्ट

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू की स्पेशल बस सेवा; परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रूट 892 SPL का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

डीएसईयू में लड़कियों के लिए मुफ्त कोडिंग कोर्स की शुरुआत, विधायक आतिशी ने किया सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का उद्घाटन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!