Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के इंडस्ट्री में 51 साल पूरे, फैन ने केबीसी के सेट पर दिया खास तोहफा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 5 दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय हैं और आज भी इंडस्ट्री में उनकी टक्कर का कोई नहीं है. अमिताभ आज भी उसी जोश और जुनून के साथ काम में लगे रहते हैं और बढ़ती उम्र को भी अपने करियर पर उन्होंने कभी हावी नहीं होने दिया. यही उन्हें सदी का महानायक बनाता है. हाल ही में एक्टर ने इंडस्ट्री में अपने 51 साल पूरे कर लिए. इस खास मौके पर उन्हें उनके एक प्रशंसक ने खास अंदाज में विश किया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है. अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की है. फोटो में वे अपने एक प्रशंसक के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और नीचे अमिताभ बच्चन की एक फोटो नजर आ रही है. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि ये एक रंगोली है जो अमिताभ के इस प्रशंसक ने बिग बी के करियर के 51 साल होने की खुशी में बनाई है.


इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के साथ अमिताभ ने कैप्शन में डिटेलिंग्स शेयर करते हुए लिखा- ना, ये कोई पेंटिंग नहीं है. ये एक रंगोली है. इसे इस नव जवान ने फिल्म इंडस्ट्री में मेरे 51 साल पूरे होने के मौके पर बनाया है. कृपया रंगोली के नीचे लिखी तारीख को पढ़ें. 7 नवंबर, 1969 लिखा है. और नाम लिखा है सात हिंदुस्तानी. ये मेरी पहली फिल्म की रिलीज डेट है. मुझे ये रंगोली 7, नवंबर, 2020 को भेंट की गई. बता दें कि साल 1969 में अमिताभ बच्चन सात हिंदुस्तानी नाम की फिल्म में काम करते नजर आए थे. करियर के कुछ शुरुआती साल बिग बी के लिए भले मुश्किल भरे रहे मगर साल 1973 में आई फिल्म जंजीर के सुपरहिट होने के बाद से अमिताभ बच्चन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

Related posts

दिल्ली पुलिस ने तकनीकी बढ़त बढ़ाई: अपराध शाखा ने प्रमुख डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफॉर्मों पर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया.

Ajit Sinha

यस बैंक की पुनर्गठन योजना अधिसूचित, सरकार ने कहा- अगले 3 दिनों में खत्म हो जाएगी निकासी पर लगी रोक

Ajit Sinha

महिला से उसकी दोस्ती थी, फिर वह उसे नजरअंदाज करने लगी, तो उसने सेविंग ब्लेड से उसकी गला काट कर जान से मारने कोशिश की-अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!