Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

लूटपाट करने की नियत से दोस्त को गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपित गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: लूटपाट करने की नियत से गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपित को अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की  टीम ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गए आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 1 देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस,एक मोटर साइकिल बरामद किया हैं। आरोपित को थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में दर्ज मुकदमा नंबर -363 में गिरफ्तार किया गया हैं। यह मुकदमा एक नवम्बर -2020 को भारतीय दंड सहिंता की धारा  25(1बी)(ए)59 शस्त्र अधिनियम को दर्शाया गया हैं।   

अपराध शाखा,सेक्टर -31 के इंचार्ज  निरीक्षक नवीन कुमार  टीम ने अपने गुप्त सुत्रों की सहायता से व अपनी समझबुझ से गाँव धनकोट, गुरुग्राम से 1 आरोपित को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया हैं। आरोपित की पहचान *राजेश कुमार उर्फ सचिन निवासी चन्दू बुढेङा,थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम के रुप में हुई हैं। आरोपित के कब्जा से अवैध हथियार बरामद होनें पर आरोपित  के खिलाफ थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम में मुकदमा नंबर – 363, दिनांक 1 नवम्बर -2020 धारा 25(1बी)(ए)59 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज  किया गया। पुलिस की माने तो आरोपित के पास से एक देशी पिस्तौल , 1 जिन्दा कारतूस व 1 मोटरसाईकिल बरामद किया गया हैं। आरोपित से  पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसके  कब्जा से बरामद हुए हथियार वह  यू.पी. से 4 हजार रुपयों में खरीदकर लाया था।
 
इस आरोपित से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि उसके  कब्जा से बरामद हुए हथियार से उसने  अपने ही गाँव के अपने दोस्त दीपक निवासी गाँव बुढेङा के साथ लूटपाट करके उसे गोली मारने की वारदात को अन्जाम दिया था तथा उसकी मोटरसाईकिल, नगदी व फोन लेकर वहां से भाग गया। उसका  दोस्त उस समय शराब के नशे में था। इस वारदात के सम्बन्ध में थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम में मुकदमा नंबर – 342 ,दिनांक 13 अक्टूबर -2020, धारा 307 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम पहले से ही दर्ज  है। आरोपित  के कब्जा से बरामद की गई मोटर साईकिल आरोपित  द्वारा इस मुकदमे  में पीङित दीपक को गोली मारकर छीनी गई थी। 

Related posts

पहलवान सागर हत्यकांड में पहलवान सुशील कुमार के 9 माह से फरार साथी व 50000 के इनामी पहलवान प्रवीण डबास अरेस्ट।

Ajit Sinha

आईटी पार्क पंचकूला में हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 85 पकड़े गए, कई लड़कियां शामिल।

Ajit Sinha

व्यापारी के साथ लूटपाट कर 5 लाख की गदारी मांगने वाले 5 आरोपियों को क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!