Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार कार बेकाबू हो कर डिवाइडर को तोड़ती हुई खुले नाले में जा गिरी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस यातायात माह में लोगों को  यातायात के नियमो के बारे में जागरुक करने में जुटी है लेकिन लोग है की सुधरने को तैयार नहींहै। नोएडा के थाना 58 के क्षेत्र में उस समय एक बड़ा हदसा हो गया, तेज रफ्तार कार चला रहा एक युवक कार पर नियंत्रण खो बैठा पर सड़क किनारे बड़े नाले में अपनी शिफ्ट डिजायर कार सहित गिर गया । कार को चला रहे युवक को आसपास मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा तोड़कर लोगों ने कार से बाहर निकला, गनी मत रही कि कार में बैठे युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उसकी जान बच गई जबकि आधे से ज्यादा कार नाले में समा गई  जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।  

आप तस्वीरों में देख सकते है कि एक शिफ्ट डिजायर कार कैसे नाले में उल्टी पड़ी है। ये कार गौर सिटी 2 निवासी सचिन तोमर की है जो किसी काम से जा रहे थे उनके कार की रफ्तार काफी तेज थी जब वे सैक्टर 59 में पहुंचे तो उनकी कार तेज रफ्तार के कारण बेकाबू हो कर डिवाइडर को तोड़ती हुई खुले नाले में जा गिरी और सचिन भी कार में फंस गया। वहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा तोड़कर लोगो ने कार से बाहर निकाला । गनीमत रही कि कार में बैठे युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

हाल में उतर प्रदेश सबसे स्वच्छ शहर के खिताब से नवाजा गया था लेकिन यह तस्वीर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही बया करती है, कि इतने बड़े नाला को खुला छोड़ा हुआ है, यह तस्वीरों में जो नाला दिख रहा है यह नाला काफी लम्बे समय से खुला हुआ है, वही प्राधिकरण की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया पर गनीमत यह रही कि कार में सवार युवक को ज्यादा चोट नही है, और समय पर आस पास के लोगों ने बाहर निकाल  लिया गया। लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई  है।

Related posts

शराब पीने का विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से बोला हमला, रिकवरी एजेंट की पीट-पीटकर हत्या, एक घायल

Ajit Sinha

पारिवारिक विवाद के कारण टीवी न्यूज एंकर ने गढ़ी फर्जी लूट की कहानी, घटना की रात ओयो होटल में थे महिला मित्र के साथ

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, मेट्रो, मॉल्स, मार्केटिंग प्लेस में सघन चेकिंग अभियान-वीडियो देखें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!