Athrav – Online News Portal
नोएडा

बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर के यहां इनकम टेक्स का छापा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: बिजनौर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद मलूक नागर पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। आज सुबह से आयकर विभाग टीमे सांसद मलूक नागर और उनके भाई लखीराम नागर के नोएडा और हापुड़ स्थित आवास पर पहुँच गई और सभी का प्रवेश बंद कर दिया और दस्तावेज़ो की जांच शुरू कर दी। ये जांच बसपा सांसद मलूक नागर के यहां आय से अधिक संपत्ती मामले शिकायत मिलने पर की जा रही है। नोएडा के सैक्टर 55 स्थित आवास पर भी आईटी के अधिकारी मौजूद है ये आवास उनके भाई लखीराम नागर का है। 

बिजनौर में भी बसपा सांसद मलूक सिंह नागर के कुचेसर रोड चौपला स्थित दूध प्लांट और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। फिलहाल प्लांट और आवास को चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा है। दोनों स्थानों पर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम जांच संबंधी दस्तावेज जुटा रही है। सांसद मूलक सिंह नागर के बड़े भाई लक्खी राम नागर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

Related posts

जेब में रखा नया मोबाइल बना ‘बम’, 26 साल का युवक पहुंचा अस्पताल ,गंभीर रूप से हुआ घायल।

Ajit Sinha

शराब के नशे में हुआ विवाद बना हत्या का कारण, युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार पर मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एलएलबी के छात्र के मौत के मामले में युवती को गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!