Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी रह चूका हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस डीसीपी के निजी सहायक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. निजी सहायक को महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सब इंस्पेक्टर चौकी इंचार्ज भी रह चुका है. राजधानी दिल्ली के द्वारका साउथ थाने की पुलिस ने निजी सहायक को गिरफ्तार किया है. आरोपी सब इंस्पेक्टर का नाम पुनीत ग्रेवाल है जो ट्रैफिक डीसीपी के पीए का काम देख रहा था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले कई दिनों से इलाके में महिलाओं से छेड़छाड़ की कॉल मिल रही थी कि एक कार है जो बिना नंबर की है और कार में सवार शख्स छेड़छाड़ कर वहां से भाग जाता है. जिसके बाद द्वारका पुलिस स्टाफ को अलर्ट किया गया था.इलाके में छेड़छाड़ की पुलिस को कई शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस ने इस मामले में कई एफआईआर भी दर्ज की हैं. अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस को शुरुआती जांच में आरोपी सब इंस्पेक्टर पुनीत ग्रेवाल सीरियल मॉलेस्टर लग रहा है. पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ IPC की धारा 354 D, 354 के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी स्पेशल सेल में रहा और चौकी इंचार्ज भी रह चुका है.

छेड़छाड़ की शिकार एक लड़की ने सोशल मीडिया पर इस पुलिसकर्मी की पूरी हरकत बयान की थी. साथ ही छेड़छाड़ के बाद फरार होने से पहले आरोपी की कार की फोटो खींच कर शेयर किया था और दिल्ली पुलिस से एक्शन लेने की अपील की थी.

Related posts

वित्तीय अनुशासन के लिए सरकारी खर्चों में कटौती करेगी मोदी सरकार

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद व पलवल मे बिना परमिट के चलने वाली बसों के RTA स्टाफ के साथ कराए चालान

Ajit Sinha

स्पेयर पार्ट्स की आड़ में चल रहा था शराब की तस्करी का खेल, 35 लाख की अवैध शराब बरामद, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!