Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

बिहार में पहली रैली, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- 370 पलटने की बात करने वाले किस मुंह से मांग रहे वोट-वीडियो सुने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:बिहार के सासाराम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने का इंतजार देश बरसों से कर रहा था या नहीं. ये फैसला हमने लिया, एनडीए की सरकार ने लिया, लेकिन आज ये लोग इस फैसले को पलटने की बात कर रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल-370 फिर लागू कर देंगे. इन लोगों को आपकी जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा. इनका ध्यान रहा है अपने स्वार्थों पर, अपनी तिजौरी पर. यही कारण है कि भोजपुर सहित पूरे बिहार में लंबे समय तक बिजली, सड़क, पानी जैसी मूल सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया. विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है, ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं. देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं.


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मंडी और MSP तो बहाना है, असल में दलालों और बिचौलियों को बचाना है. लोकसभा चुनाव से पहले जब किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे देने का काम शुरु हुआ था, तब इन्होंने कैसा भ्रम फैलाया था. जब राफेल विमानों को खरीदा गया, तब भी ये बिचौलियों और दलालों की भाषा बोल रहे थे.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब-जब,
बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है,तब-तब ये तिलमिला जाते हैं, बौखला जाते हैं. आज हालत ये हो गई है कि ये लोग भारत को कमजोर करने की साजिश रच रहे लोगों का साथ देने से भी नहीं हिचकिचाते.

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग:कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, एआईएमआईएम नेता आसिम वकार ने थामा पार्टी का हाथ।

Ajit Sinha

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी-जे पी नड्डा।

Ajit Sinha

वीडियो: एक ट्वीट करने पर पीएमओ में बैठे गोडसे के भक्तों ने इतने संगीन दो FIR मुझ पर दर्ज करवा दिए- जिग्नेश मेवाणी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!