Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

बिहार में पहली रैली, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- 370 पलटने की बात करने वाले किस मुंह से मांग रहे वोट-वीडियो सुने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:बिहार के सासाराम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने का इंतजार देश बरसों से कर रहा था या नहीं. ये फैसला हमने लिया, एनडीए की सरकार ने लिया, लेकिन आज ये लोग इस फैसले को पलटने की बात कर रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल-370 फिर लागू कर देंगे. इन लोगों को आपकी जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा. इनका ध्यान रहा है अपने स्वार्थों पर, अपनी तिजौरी पर. यही कारण है कि भोजपुर सहित पूरे बिहार में लंबे समय तक बिजली, सड़क, पानी जैसी मूल सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया. विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है, ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं. देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं.


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मंडी और MSP तो बहाना है, असल में दलालों और बिचौलियों को बचाना है. लोकसभा चुनाव से पहले जब किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे देने का काम शुरु हुआ था, तब इन्होंने कैसा भ्रम फैलाया था. जब राफेल विमानों को खरीदा गया, तब भी ये बिचौलियों और दलालों की भाषा बोल रहे थे.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब-जब,
बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है,तब-तब ये तिलमिला जाते हैं, बौखला जाते हैं. आज हालत ये हो गई है कि ये लोग भारत को कमजोर करने की साजिश रच रहे लोगों का साथ देने से भी नहीं हिचकिचाते.

Related posts

हरियाणा के सभी मंत्रियों और विधायकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात ऐतिहासिक और प्रेरणादायकः मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी विवाद के चलते महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की कोलकाता से दिल्ली आकर रेजर से नस काट कर हत्या की गई थी।

Ajit Sinha

मैं कश्मीर की जनता, जम्मू की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं कि आपने खुले दिल से हमारा स्वागत किया- प्रियंका गांधी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!