Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

इंडियन बैंक के लूटेरे और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार, दूसरा फरार-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित पी टू सेक्टर के इंडियन बैंक में घुसकर हुई तीन लाख 90 हजार की लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच नट मढिया सिग्मा 3 के पास चैकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि इसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक लाख से ज्यादा का कैश, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, कुछ जिंदा व खोखा कारतूस, 58000 हजार से ज्यादा नकली नोट सहित नकली नोट छापने वाली मशीन भी बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घायल बदमाश पर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है और यह पूर्व में भी जेल जा चुका है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में लूट करने वाले बदमाश के संबंध में बीटा दो कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय को इनपुट मिला था, जिसके बाद की टीम ने नट मढिया सिग्मा 3 के पास बदमाश की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर  गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। गोली लगते ही बदमाश जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी  की पहचान अमित निवासी गांव खेड़ी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है।  

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी  अमित केरल के रहने वाले अपने साथी विशाल के साथ नकली करेंसी के मामले में वर्ष 2004 में बिसरख कोतवाली से जेल गया था। अमित के कब्जे से एक लाख एक हजार रुपए जोकि इंडियन बैंक से लूटे गए थे व 57000 की नकली करेंसी बरामद हुई है। इसके अलावा बदमाश के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाल रंग की मोटरसाइकिल, नोट गिनने वाली मशीन सहित कई अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बदमाश अमित ने बताया है कि वह अपने साथी देवराज उर्फ चीता, पिकी व कुछ अन्य के साथ इंडियन बैंक में लूट करने आया था घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश अलग-अलग स्थल पर छिप गए थे।

Related posts

2 करोड़ रुपये की 749 किलोग्राम ‘गांजा पत्ती‘ बरामद, 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

कॉलेज से बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली गर्लफ्रेंड, घरवालों ने पूछा तो बोली- अपहरण हो गई थी’ और फिर क्या हुआ 

Ajit Sinha

बच्चों के नन्ही आँखों से देखे सपनों को साकार कर रहा है, नोएडा पुलिस और एचसीएल कंपनी का कार्यक्रम नन्हे परिंदे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!