Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीएम फ़्लाइंग स्कवाड टीम ने आज एक मसाले कंपनी छापेमारी कर 2000 किलोग्राम मसाले के पैकेटों को बरामद किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सीएम फ़्लाइंग स्कवाड, धौज थाना पुलिस व स्वस्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने आज देर सांय संयुक्त रूप से गांव गोठड़ा, मोहब्बताबाद, फरीदाबाद में एक मसाले बनाने वाली कंपनी में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। इस छापेमारी टीम ने मौके से लगभग 2000 किलोग्राम मसाले बरामद किए हैं। यह सभी मसाले पैकिंग में। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मसाले का सैंपल भर कर जांच के लेब भेज दिया हैं। इस वक़्त कंपनी मालिक के खिलाफ धौज थाना पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही हैं।  

डीएसपी  देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम के वक़्त एक सूचना मिली कि गांव गोठड़ा, मोहब्बताबाद में मसाले बनाने वाली कंपनी हैं। इस कंपनी में धनिया, हल्दी व मर्ची  पिसा  हुआ तैयार करके और उसकी अलग -अलग डब्बों में पैकिंग कर बाजारों में सप्लाई की जा रही हैं। इस कंपनी के द्वारा मसाले के डब्बे पर जो लाइसेंस नंबर लिखा हैं असल में वह  नंबर गलत  हैं। इस आधार पर सीएम फ़्लाइंग स्कवाड , धौज थाना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने इस मसाले बनाने वाली कंपनी में छापेमारी की कार्रवाई की।

इस दौरान कंपनी मालिक से जो नंबर मसाले के डब्बे पर इस्तेमाल कर रहीं थी। उसके सही कागजात कंपनी मालिक से मांगे जो कंपनी मालिक नहीं दिखा सका। इसके बाद छापे मारने गई  तीनों टीमों ने अपनी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। उनका कहना हैं कि मौके से लगभग 2000 किलो ग्राम  पिसा हुआ मसाला बरामद किया गया हैं जोकि पैकिंग में हैं। उनका कहना हैं कि उन्होनें धौज थाना प्रभारी सुभाष को कंपनी मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कह दिया गया हैं। इस वक़्त मौके पर पुलिस की टीम अपनी कार्रवाई कर रही हैं।   
 

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात सास को गोली मारने वाले दामाद को थाना सारन पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में प्लॉटों की रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई तो काफी तादाद में एकजुट होकर यूआईसी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड को फरीदाबाद नगर निगम में शामिल करा कर रहेंगे, लोहड़ी उत्सव में एमएलए धनेश, खुद भी नाचे, लोगों को भी नचाया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!