Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राजदीप फोगाट को हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन किया नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दादरी से पूर्व विधायक राजदीप फोगाट को हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जेजेपी नेता को चेयरमैन बनाए जाने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार प्रकट किया है।

फोगाट ने कहा कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने उनपर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी हैं उसे वे बखूबी निभाने का कार्य करेंगे। फोगाट ने विश्वास जताया कि हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर उनका उद्देश्य रहेगा कि वे हर जरूरतमंदों व मध्यम वर्ग के लोगों के सिर पर पक्की छत दें।राजदीप फोगाट वर्ष 2014 में दादरी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे। इससे पहले वे वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में बहुत करीबी मुकाबले में 145 वोटों से चूक गए थे। फोगाट फिलहाल जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

Related posts

व्यक्ति के जीवन में गुरू ही सच्चा मार्गदर्शक, गुरू से ज्ञान पाकर ही व्यक्ति जीवन को सफल बना सकता है।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस अपराधियों को सजा दिलाने में आगे, 2021 की प्रथम तिमाही में 30 आरोपियों को कोर्ट से दिलवाई कठोर सजा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: देश में अगले एक सप्ताह में सभी आवेदकों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया करवा दिए जाएंगे: दलाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!