Athrav – Online News Portal
जरा हटके नोएडा वीडियो

गुब्बारानुमा एलियन को देख लोगो में मचा हड़कंप, विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है-जरूर देखें

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के भट्टा पारसौल गांव उस समय एक बार फिर चर्चा में आ गया जब शनिवार को आसमान से एलियन जैसा दिखने वाली आकृति उड़ती हुई दिखाई दी, कुछ देर तक आसमान में रहने के बाद यह आकृति जमीन पर आ गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची, पुलिस आकृति के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। बाद में पता चला कि यह एलियन नहीं एक गुब्बारा है तब जाकर लोगों का डर खत्म हुआ। लेकिन इस गुब्बारानुमा एलियन विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस संबंध में ट्विटर पर रोबोट वाले की फोटो के साथ अपनी सफाई पेश की है। 

जमीन पर गिरने के बाद एलियान आकृति वाला यह गुब्बारा नहर में पानी बीच झाड़ियों में खड़ा हो गया था। संयोग से वह गुब्बारा पानी मे खड़ा इस तरह से गिरा की झाड़ियों के बीच पानी मे खड़ा था और एलियननुमा आकृति की गर्दन हिल रही थी। उसकी वजह से लोग उसे एलियन मानकर उसके पास नहीं जा रहे थे। ये खबर आग की तरह ग्रामीणों में फ़ेल गई । इसकी किसी ने सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची पुलिसकर्मी भी कुछ देर तक उसके पास जाने से ही हिचकते रहे। कोतवाली पुलिस द्वारा इसकी जानकारी उच्चा धिकारियों को भी दी गई। ये सब काफी देर उपाहोह की स्थिति चलती रही फिर एसएसआई अविलश कुमार त्यागी और दरोगा सौरव दूबे और उसे पकड़ने का प्रयास किया तो गुब्बारा होने का एहसास हुआ।

मगर इत ने में ही गुब्बारानुमा एलियन गर्दन हवा में उड़ गई जिसके चलते लोग में हलचल मच गई। पुलिसकर्मियों ने उसे पानी और झाड़ियों से बाहर निकाला। जिसके बाद लोग ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि एलियन  की आकृति में बना हुआ गैस का गुब्बारा है। जो गैस के खत्म होने जमीन पर आ गिरा था। लेकिन इस गुब्बारानुमा एलियन विडियो सोशल मीडिया पर जाम कर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस संबंध में ट्विटर पर रोबोट वाले की फोटो के साथ अपनी सफाई पेश की है। लोगो से इस संबंध में अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है। पुलिस ये जाने का प्रयास कर रही है की इस गुब्बारे को किसने उड़ाया है।

Related posts

हाथी ने गाड़ी के टायर को बनाया फुटबॉल और कुछ ऐसा खेलता आया नजर, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

सिविल इंजीनियर को लूटने वाले लूटेरो के साथ पुलिस की मुठ भेड़, दो बदमाश घायल,एक को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!