Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते 5 सट्टेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कैश 28 लाख 55000 रूपए बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 28 लाख 55 हजार रूपए नगद,  12 मोबाइल फोन, लेपटॉप 2,एक एलईडी टेलीविजन,पेनस 8, 6 रजिस्टर्स,  दो  कैलकुलेटर  के आदि सामानों को बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों सट्टेबाजों के नाम  शाह कमल, उम्र 32 साल निवासी रमेश पार्क , नई दिल्ली, मोहम्मद उमर, उम्र 19 साल, मोहम्मद इमरान, उम्र 26 साल , देवेंद्र उर्फ़ गोलू, व अकिल ,उम्र 24 साल , निवासी त्रिलोक पूरी दिल्ली हैं।  

पुलिस के मुताबिक ईस्ट डिस्टिक्ट के स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सतेंद्र खरी को एक गुप्त सूचना मिली कि उनके इलाके में आईपीएल मैचों पर सरेआम सट्टा का खेल चल रहा हैं। इस वक़्त  चेन्नई सुपर किंग और सन राइजर हैदराबाद मैच पर सट्टेबाजी का खेल चल रहा हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर सतेंद्र खरी ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की। और उस टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया। वहां की आईपीएल मैच के ऊपर सट्टा का खेल जोरो पर चल रहा हैं।

पुलिस की टीम ने सबसे पहले वहां पर उपस्थित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और इसके अतिरिक्त पुलिस ने 28 लाख 55 हजार रूपए नगद , 12 मोबाइल फोन , दो लेपटॉप, एक एलईडी टेलीविजन, 6 रजिस्टर , 8 पेनस, दो कैलकुलेटर , 2 टीवी डीटीएच , दो एक्सटेंशन कोड , 7 मोबाइल चार्जर व 4 लेपटॉप चार्जर को कब्जे लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपितों ने अपना नाम  शाह कमल, उम्र 32 साल, निवासी रमेश पार्क , नई दिल्ली, मोहम्मद उमर, उम्र 19 साल, मोहम्मद इमरान, उम्र 26 साल , देवेंद्र उर्फ़ गोलू, व अकिल ,उम्र 24 साल , निवासी त्रिलोक पूरी दिल्ली बताया हैं।  

Related posts

पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिपाही सस्पेंड, तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha

दोहरे हत्याकांड: उधार के पैसे मांगने पर जीजा -साले की सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में 4 आरोपित दबोचे गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो , अम्बाला की टीम ने आज तहसील कल्याल अधिकारी के खिला अदालत में चालान किया पेश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!