Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खूंखार बदमाशों को भारी तादाद में हथियार व कई बुलेट प्रूफ जैकेट सहित किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वीरवार को लौरिस बिश्नोई -काला जेठी -सूबे गैंग के खूंखार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से 6 पिस्टल, 56 जिन्दा कारतूस , 3 बुलेट प्रूफ जैकेट, 3 बुलेट प्रूफ हेड गियर्स व एक पोलो कार बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए चारों बदमाशों के नाम सुनील उर्फ़ सोनू निवासी वीपीओ- मित्राण, नजफगढ़,नई दिल्ली उम्र:23 वर्ष, अमित उर्फ़  कालू  निवासी वीपीओ-बसई,पीएस-सेकंड-9,गुरुग्राम, हरियाणा, आयु: 26 वर्ष,  
रोहित उर्फ़  लांडा निवासी वीपीओ- भोरा खुर्द, मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा, आयु: 23 वर्ष  व रविन्द्र यादव उर्फ़  सरकार निवासी वीपीओ-ताज नगर, फरुख नगर, गुरुग्राम, हरियाणा,आयु 31 वर्ष हैं। पुलिस की माने तो इनमें खूंखार बदमाश अमित उर्फ़ कालू पर 50000 रूपए का इनाम घोषित हैं। इन सभी बदमाशों पर एक दर्जन से अधिक हत्या , हत्या की कोशिश व अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हैं। अब पुलिस इसके आगे की जांच गंभीरता से जांच की गई हैं। 

Related posts

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 7 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जार किए हैं।

Ajit Sinha

‘हनीट्रैप’ और लूटपाट करने वाले यादव गैंग का पर्दाफाश: 3 युवतियों सहित 5 गिरफ्तार, लूटी गई फॉर्च्यूनर और कारें बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद:हवाबाजी के लिए दोस्त से लिया था अवैध पिस्टल, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने दो आरोपित दबोचे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!