Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

दिनदहाड़े लूटेरों ने बैंक में घुसकर बंदूक की नोंक पर कैश जमा कराने आए शख्स सहित कैशियर से लुटे 4 लाख -देखें वीडियो 

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा 2 स्थित सिग्मा सेक्टर में  स्थित इंडियन बैंक पर मंगल वार शाम साढे़ तीन बजे के करीब हथियारबंद तीन बदमाशों ने धावा बोला और बैंक के महिला कैशियर और वहां मौजूद एक ग्राहक के साथ मारपीट करके तीन लाख 90 हजार रुपये नगद लूट लिया । बदमाशों ने विरोध करने पर गार्ड के साथ भी मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। मौके पर पंहुची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। 

तस्बीरों में दिखने वाली ये इंडियन बैंक ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के पी 2 की मार्किट में फर्स्ट  फ्लोर पर स्थित है। मंगलवार  दोपहर लगभग 3 बजे के बैंककर्मी अपने कार्य में व्यस्त थे। तभी दो युवक बैंक में आकार फार्म आदि भरने लगे। कुछ देर बाद ही उनका तीसरा साथी बैंक में घुसा और तमंचा निकालकर सुरक्षाकर्मी रविंद्र को बंधक बना लिया। इस पर सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, लेकिन दूसरे बदमाश ने उसके सिर पर बट से हमला कर दिया। बदमाशों ने बैंक प्रबंधक विपिन के केबिन में बैंककर्मियों और दो उपभोक्ताओं को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक कारोबारी अंकुश से मारपीट कर 1.74 लाख रुपये लूट लिए। फिर एक बदमाश केबिन लांघकर कैशियर आयुषी के पास पहुंचा और गोली मारने की धमकी देकर दराज में रखे 2.16 लाख रुपये लूट लिए। 

डीसीपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि तीन बदमाशों ने बैंक में घुुसकर लूट की वारदात की है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गईं हैं। सुरक्षाकर्मी को हमले में चोट आई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा को बनाएगें क्राइम फ्री स्टेट, एसटीएफ को और मजबूत बनाया जाएगा-गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे 16 अफ्रीकी मूल के विदेशी गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2019 में 2677 मामले दर्ज कर 16000 किलोग्राम ड्रग्स जब्त 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!