Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली नोएडा राजनीतिक राष्ट्रीय

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस पार्टी के हंगामे के बाद राहुल,प्रियंका गांधी सहित 5 लोगों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत मिली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: हाथरस कांड को लेकर सियासत उफान पर है. दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले. डीएनडी पहुंचे राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थीं. राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसदों का डेलीगेशन जा रहा है. अपने नेता को देख उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. डीएनडी पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

नोएडा के जॉइंट सीपी लव कुमार डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह के साथ राहुल गांधी की गाड़ी के करीब पहुंचे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के कारण डीएनडी पर चक्का जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. राहुल की गाड़ी को पुलिस ने चारो तरफ से घेर लिया है. रणवीर सिंह राहुल गांधी से बात कर रहे हैं. कांग्रेस के काफिले में शामिल कुछ गाड़ियां डीएनडी पर खराब भी हो गई हैं. सांसद दो बसों में सवार हैं. नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. नोएडा के डिप्टी पुलिस कमिश्नर रणविजय सिंह लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कोरोना काल में 144 लागू होने का हवाला देते हुए अपने घर लौट जाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेसी डीएनडी पर जमे हुए हैं.

प्रियंका गांधी गाड़ी से बाहर निकलीं और कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की. डीएनडी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता नियमों और कोविड प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं. दूसरी तरफ, राजधानी लखनऊ में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. लखनऊ के बहुखंडी स्थित लल्लू के आवास पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.आवास पर तैनात पुलिसकर्मी अजय लल्लू को कहीं भी आने-जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं. बताया जाता है कि अजय लल्लू के आवास पर आधी रात के बाद 1 बजे से ही भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अजय कुमार लल्लू की सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

अजय लल्लू को हाउस अरेस्ट ऐसे समय में किया गया है, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस जाने का ऐलान किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें हाथरस जाकर पीड़िता के परिजनों से मिलकर उनका दर्द बांटने से कोई नहीं रोक सकता. राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी होंगी.गौरतलब है कि गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में उस वक्त काफी बवाल हुआ था जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक्सप्रेसवे होते हुए हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे. नोएडा पुलिस ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी थी. राहुल के साथ धक्कामुक्की तक की नौबत आ गई थी. घंटों के ड्रामे के बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में लिया था और बाद में छोड़ दिया गया था.

Related posts

रिश्तों के कत्ल का खौफनाक दास्तान, प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या,सेफ्टी टैंक में दबाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल (पप्पू ) पास हो गए, जो फेकू थे,वह फ़ैल हो गए, कांग्रेसी ने मनाया जश्न।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाने समर्थकों समेत दिल्ली पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!