Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: यू-ट्यूबर व मॉडल साहिल व उसके पिता महेंद्र चौधरी को मुंबई पुलिस चुपके से पकड़ कर ले गई,फरीदाबाद पुलिस बेखबर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:यू-ट्यूबर व मॉडल साहिल चौधरी को जस्टिस फार ह्यूनिटी नामक फेसबुक पेज पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे की नकल करते हुए सुशांत राजपूत की हत्या करने संबंधी बातों का वीडियो पोस्ट करना महंगा पड़ा। साहिल चौधरी को उनके पिता महेंद्र चौधरी सहित मुंबई पुलिस उनके सेक्टर-19 स्थित निवास फरीदाबाद से पकड़ कर ले गई है। अगर मुंबई पुलिस किसी मुकदमें में वाकई चोरी छिपे साहिल व उसके पिता महेंद्र चौधरी को लेकर ले गई हैं और लोकल थाने को सूचित किया हैं तो  इस पर साहिल चौधरी के परिजन अपने एरिया के थाने  अपहरण करने का मुकदमा मुंबई पुलिस के खिलाफ दर्ज करवा सकता हैं।

क्यूंकि इस केस में सच बताने वाला कोई नहीं हैं। आपकों जानकारी के लिए बतादें कि इस वक़्त मुंबई में पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह हैं जोकि फरीदाबाद के रहने वाले हैं। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह हैं जो सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। और मुंबई पुलिस का और सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बीच इस वक़्त तनाव हैं। 

इस बारे में जब ओल्ड फरीदाबाद क एसएचओ अर्जुन देव व सेक्टर -19 के चौकी इंचार्ज संदीप कुमार से पूछा गया तो उन्होनें साफ़ शब्दों में कहा कि इसकी जानकारी उनके पास नहीं हैं। मुंबई में किसी शख्स ने साहिल चौधरी के खिलाफ इस वीडियो को देखने के बाद मुकदमा दर्ज कराया था। फरीदाबाद पुलिस के अनुसार उनसे इस बारे में मुंबई पुलिस ने कोई बिल्कुल संपर्क नहीं किया, न ही उनके पास ऐसी कोई जानकारी है। साहिल चौधरी मुंबई में ही मॉडलिंग करता है और लाकडाउन में फरीदाबाद आया था।

Related posts

अयोध्या मंदिर में भगवान श्रीराम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात होगी पूरी: मनोहर लाल

Ajit Sinha

राष्ट्रपति निशान प्राप्त करने वाली हरियाणा पुलिस देश के 10 राज्यों में से एक पुलिस बन गई है- अमित शाह

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने जारी किए 6 प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!