Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बीती रात बावरिया गैंग का सदस्य व 50 का ईनामी बदमाश रामू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, फरीदाबाद का रहने वाला हैं।

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और नौझील पुलिस की बीती रात बावरिया गैंग के एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के वांछित अभियुक्त रामू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने जिस बदमाश की गिरफ्तारी की है वह खतरनाक बावरिया गैंग का सदस्य है. ये वही गैंग है जो मथुरा क्षेत्र में ऐक्सल फेंककर, हाइवे पर गाड़ियों के टायर पंक्चर कर सवारियों को उतारकर उनसे लूटपाट करता है. पुलिस को इनकी पहले से इस गैंग के बदमाशों की तलाश है क्योंकि इनके नाम कई केस दर्ज है. सवारियों को लूटने की कई वारदात सामने आ चुकी है. यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और नौझील थाने की पुलिस ने इस अभियुक्त को नोएडा से गिरफ्तार किया है. इसका नाम रामू है जो बल्लभगढ़, फरीदाबाद का निवासी है. इस पर 50 हजार रुपये का इनाम था. रामू बावरिया गैंग का सदस्य है. राम और उसके गैंग ने उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पेरीफेरल और केएमपी रोड पर कई घटनाओं को अंजाम दिया है.

रामू मथुरा, अलीगढ़ और पलवल में आधा दर्जन मुकदमों में वांछित चल रहा था. उस पर लूटपाट के कई केस दर्ज हैं. बावरिया गैंग से जुड़ा रामू पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. इससे पहले बावरिया गैंग से ही जुड़े बबलू की एएसटीफ टीम से अलीगढ़ में मुठभेड़ हुई थी जिसमें वह घायल हुआ था. बाद में उपचार के दौरान बबलू की मृत्यु हो गई थी.

Related posts

पुलिस कस्टडी से फरार राजीव उर्फ राका पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड।

Ajit Sinha

मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में वैश्यवृति करने का धंधा करने के मामले में,9 लड़के और 14 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा-देखें वीडियो    

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन में तैनात 24 एएसआई प्रमोट होकर बने सब इंस्पेक्टर सीपी राकेश आर्य ने दी बधाई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!