Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:अपराधियों की अब खैर नहीं होगी क्योंकि अब उनके ऊपर भी तीसरी आंख की रहेगी नजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर भर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा के द्वारा शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के पोस्टल चालान भेजने का कार्य पुलिस ने अब शुरू कर दिए हैं। आज डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने अपने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा शहर में इंस्टॉल करने वाली कंपनी  Integrated control command centre के अधिकारियों के साथ मीटिंग की है।

डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गलने बताया कि फरीदाबाद शहर में 71 जगहों पर करीब 700 कैमरा लगाए जा चुके हैं। यह कैमरा फरीदाबाद शहर के मुख्य चौराहे के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में लगाए गए हैं।ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई  करते हुए सीसीटीवी कैमरे के द्वारा पुलिस ने पोस्टल चालान घर भेजने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के द्वारा अपराध पर भी लगाम लगाई जा सकेगी।

क्योंकि यातायात के अलावा यह कैमरा संदिग्ध व्यक्ति एवं अपराधियों पर भी नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरा का कंट्रोल रूम एनआईटी एरिया में बनाया गया है  जिसमें पुलिसकर्मी लगातार मॉनिटर करते हैं।  राजेश दुग्गल ने बताया कि सीट बेल्ट, जेबरा क्रॉसिंग, रेड लाइट क्रॉसिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के तहत चालान उल्लंघन करने वालों के घर भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा अपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी ने प्रेमी और उसके 3 साथियों संग मिलकर अपने प्रॉपर्टी डीलर पति की हत्या की, पहले लाश को बैड में छुपाया,नाले में फेंका     

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सेवा, सेवानिवृत्त कर्मियों, उनके परिजनों के लिए ‘पहित’ कल्याण योजनाओं की घोषणा की

Ajit Sinha

26 फरवरी को खुलेगी सीलबंद बोली, जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य “जैसा है-जहां है” आधार पर एकल लॉट में होगी नीलामी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!