Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

धोखाधड़ी के मामले में करीब दो वर्षो से फरार चल रहे पीएसए इंपेक्स कंपनी के डायरेक्टर को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:हजारों लोगों को अच्छे आशियाने का सब्जबाग दिखा कर लूटने वाले बिल्डर और कंपनी के एक डायरेक्टर को क्राइम ब्रांच ने एग्जोटिका ड्रीम वेली सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। आरोपित  बिल्डर  सैकड़ों लोगों की मेहनत की  कमाई पर हाथ साफ कर फरार हो गया था। इस के बाद पीड़ित लोगों ने आरोपित बिल्डर्स के खिलाफ थाना-49 में मुकदमा दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने वीरवार को आरोपित बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी नोएडा जोन-1 राजेश एस ने बताया कि  लोगो को फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में करीब दो वर्षो से वांछित चल रहे एक रीयल स्टेट कंपनी पीएसए इंपेक्स के डायरेक्टर  हरीश कुमार को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

करीब दो वर्ष पहले आरोपित के खिलाफ कोतवाली सेक्टर- 49 में दिल्ली की चितरंजन पार्क निवासी डा. कुशल बनर्जी और श्रीमती सुमीता बनर्जी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420,406,468,120बी,34 मुकदमा दर्ज कराया गया था। केस दर्ज होने के बाद से हरीश कुमार फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच से इस मामले की जांच कर रही थी।

पीएसए इंपेक्स के निदेशक हरीश कुमार के किसी स्थाई पते की जानकारी पुलिस के पास नहीं थी। करीब दो वर्ष बाद सर्विलांस की मदद से वीरवार  देर राम ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एग्जोटिका सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपित  का मयूर विहार दिल्ली में दफ्तर था। सेक्टर -44 में भी दफ्तर बना रखे थे। क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपित ने कई लोगों से पैसे लेकर वायर बिल्डर्स एग्रीमेन्ट किए  थे, लेकिन किसी को फ्लैट नहीं मिले। इस प्रकार से आरोपित ने काफी लोगों से ठगी की है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ ईओडब्ल्यू दिल्ली में भी एफआइआर दर्ज हैं।

Related posts

शराब कारोबारी से विदेशी कॉल करके लाखों रुपए की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपित पकड़े गए.

Ajit Sinha

फरीदाबाद:12 पुलिसकर्मियों को डीसीपी साइबर हिमाद्री कौशिक ने किया सम्मानित। 

Ajit Sinha

स्टॉक मार्किट में निवेश के नाम पर 36.87 लाख का साइबर फ्रॉड करने के मामले में साइबर पुलिस,एनआईटी ने दो आरोपितों को धर दबोचा। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!