Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: स्टेट विजिलेंस ने हरियाणा राज्य परिवहन के लिपित को 2000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: ओम प्रकाश, लिपिक, हरियाणा राज्य परिवहन, सिरसा को 2,000/-रूपए  रिश्वत लेना उस समय भारी पड़ गया, जब राज्य चौकसी ब्यूरो, हरियाणा की टीम ने उक्त कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों  दबोच लिया। शिकायतकर्ता मदन लाल, परिचालक, हरियाणा राज्य परिहवन, सिरसा ने राज्य चौकसी  ब्यूरो, हरियाणा, को शिकायत की थी कि उक्त कर्मचारी ने उसका ए.सी.पी. लगवाने की एंवज में 2,000/-रूपए की मांग की है।  

मामले में तुरंत कार्रवाई  करते हुए सतर्कता विभाग हरियाणा की टीम ने ओमप्रकाश, लिपिक को 2,000/-रूपए  रिश्वत लेते हुए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट  बाबू लाल, उप निदेशक, कृषि विभाग, सिरसा की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफतार कर लिया गया। इस सम्बंध में मुकदमा नंबर – 5, धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना राज्य चोकसी ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया, जिसका अनुसंधान प्रगति पर है।

Related posts

भाजपा ने किसानों, गरीबों और युवाओं के लिए उठाए बड़े कदम, कांग्रेस ने किया सिर्फ गुमराह : राजनाथ सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 15 जून तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाए पूरा – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

सफायर 90 मॉल में 18 स्पा सेंटरों पर बड़ी संयुक्त छापेमारी, करीब 40 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया जिसमें 20 महिला है-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!