Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ने आज खेड़ीपुल थाने में तैनात एक हवलदार को तीन हजार रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस की टीम ने आज थाना खेड़ीपुल में तैनात एक हवलदार को 3000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। शिकायत कर्ता ने जब पाउडर लगे हुए नगद 3000 रूपए दिए तो उस दौरान विजिलेंस पर उसकी नजर पड़ गई और उसने  रूपए को वहां खड़ी रेहड़ी पर पर दिया बचने के लिए पर विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। और उसे गाडी में डाल कर सेक्टर – 17 स्थित विजिलेंस थाने में ले गई जहां पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई  को अंजाम दिया जा रहा हैं। 

इंस्पेक्टर त्रिवुभवान सिंह बातचीत के दौरान बताया कि आज उनकी टीम ने खेड़ीपुल थाने में तैनात हवलदार इस्लाम खान को 3000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। शिकायतकर्ता ने जब उसके हाथ में रिश्वत के 3000 रूपए दिए,  जिसमें पहले पाउडर लगे हुए थे। हवलदार इस्लाम खान ने अपने हाथों में जैसे रिश्वत के पैसे पकड़ा तो उसने विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। नजदीक आते हुए विजिलेंस टीम को हवलदार इस्लाम खान ने पहचान लिया और रिश्वत में लिए गए 3000 रूपए नगद को वहीँ के एक रेहड़ी पर रख दिया पर नोटों में लगे पाउडर उसके हाथ में लग गया। और विजिलेंस की टीम ने हवलदार इस्लाम खान को   हिरासत में लेकर विजिलेंस थाने, सेक्टर -17 में ले गई जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 

सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि शिकायतकर्ता ने कुछ दिन पूर्व में बोरिंग करवाई थी जिसके एवज में हवलदार इस्लाम खान ने उसे धमकाया की बोरिंग तो अब हो गई हैं। अगर मुकदमे से बचना हैं तो 3000 रूपए देने होंगें पर शिकायतकर्ता उसे पैसा देना नहीं चाहता था पर आरोपित हवलदार इस्लाम खान उसे बार- बार धमकाता था। शिकायतकर्ता ने इस बात की शिकायत विजिलेंस थाने में की थी जिसे आज उनकी टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया हैं। 

Related posts

एक हैवान पिता ने चार साल की गोद ली गई मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,उसकी हत्या कर घर में छुपा दिया -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एडवोकेट विकास वर्मा ने भारतीय विधि संस्थान के डायरेक्टर डा. मनोज सिन्हा से एक शिष्टाचार मुलाक़ात की ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन की लापरवाही से सूरजकुंड रोड पर एकत्रित हुए 400 लोग, कच्चे रास्ते से घुसे हैं यह सभी लोग, जांच जारी हैं: पुलिस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!