Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड के खोरी में नगर निगम प्रशासन ने 12 अर्थमूभर व 1 पोकलेन मशीनों की मदद से 1200 मकानों किया ध्वस्त 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम प्रशासन ने आज सोमवार को सूरजकुंड के नजदीक खोरी में जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। आज की इस कार्रवाई में 12 अर्थमूभर व एक पोकलेन मशीन की सहायता से लगभग 1200 कच्चे -पक्के मकानों और दुकानों को तोड़ दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान 1500 से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद थे। अधिकारी की माने तो आगे जो फिर से जो तोड़फोड़ होगी उसके लिए अलग समय निर्धारित किया जाएगा। इस वक़्त तोड़फोड़ कार्रवाई बिल्कुल सामप्त हो गई हैं। 


अधिकारी की माने तो सूरजकुंड के नजदीक और दिल्ली बॉर्डर के पास खोरी इलाका हैं। इस खोरी गांव में हजारों परिवार के लोग सरकारी जमीनों पर कच्चे -पक्के मकानों को बना कर गलत तरीके से पिछले 25-30 सालों से रह रहे थे। आज नगर निगम प्रशासन ने 12 अर्थमूभर व एक पोकलेन मशीनों की सहायता से लगभग 1200 मकानों को ध्वस्त कर दिया।


आंका गया हैं कि इस खोरी गांव के आबादी के हिसाब से मात्र 10 प्रतिशत ही मकानों को आज तोडा गया हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि आगे की तोड़फोड़ के लिए फिर से पुलिस फोर्स लेनी होगी तभी तोड़फोड़ कार्रवाई हो सकेगा। इस लिए फिर समय निर्धारित किया जाएगा। कल मंगलवार 15 सितंबर को खोरी गांव में तोड़फोड़ का सिलसिला जारी नहीं रहेगा। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ के कार्रवाई के दौरान 1500 पुलिस कर्मी मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने ही पति की गला दबा कर हत्या कर दी,और शव को कूड़े ढेर में फेंक दिया – अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के शहरों में स्वच्छ भारत मिशन को लागू करना हमारा मोटो- विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड के व्हाइट हॉउस के सामने अविनाश व उसके बेटे के संग हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज-आरोपी जल्द होंगें अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!