Athrav – Online News Portal
नोएडा

चिंगारी से भड़की आग में कैब जल कर हो गई खाक, ड्राईवर ने जलती कार से कूद कर बचाई जान

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेज- 3 क्षेत्र स्थित गढ़ी गोल चक्कर व टीपी नगर चौराहे के बीच कैब में अचानक अचानक आग लग गई। कैब चालक आग की चिंगारी को देख बाहर निकाला और आग को बुझाने का प्रयास करने गया। लेकिन देखते ही देखते कार आग गोले में तब्दील हो गई। सूचना पर दलकल की गाड़ियो पर पहुँच कर आग को बुझाने प्रयास किया लेकिन तब तक पहले कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई।   

गढ़ी गोल चक्कर व टीपी नगर चौराहे के बीच धू-धू कर जलती हुई निशान डेस्टन गो कार में लगी आग को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है आग कितनी भयावह थी। थाना फेज 3 पुलिस के प्रभारी का कहना है कि निशान डेस्टन गो कार चोट पुर कालोनी बलराम की  है। जो उसे कैब सर्विस के रूप में चलाता है। देर रात जब वह घर लौट रहा था,

उसी दौरान जब गढ़ी गोल चक्कर व टीपी नगर चौराहे के बीच में था उसी दौरान कार में से चिंगारिया निकालने लगी और कार में आग लग गई। बलराम आग की चिंगारी को देख बाहर निकाला और आग को बुझाने का प्रयास करने गया लेकिन कार आग गोले में तब्दील हो गई । सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

Related posts

दहेज उत्पीड़न और घरेलू कलह से परेशान एसजीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कि पत्नी ने जहर खाया, आईसीयू में भर्ती

Ajit Sinha

नॉएडा: दो साल के मासूम को अगवा करने वाले चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा में बन रहे चार भूमिगत जलाशय से पानी की किल्लत होगी दूर,  भूजल और गंगाजल मिश्रित पानी की आपूर्ति होगी भरपूर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!