Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा: ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलों में क्वालीफाई होने पर खिलाडिय़ों को मिलेंगें पांच लाख की प्रोत्साहन राशि।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलों में क्वालीफाई होने वाले खिलाडिय़ों को पूर्व तैयारी के लिए पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि एडवांस देने की योजना को मंजूरी दी है। खेल एवं युवा मामले  राज्यमंत्री संदीप सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद 2021 में होने वाले ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों में खासा उत्साह है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए खेल एवं युवा मामले  राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इससे पहले ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलने के बाद खिलाडिय़ों को 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जाती थी। जबकि ओलंपिक व पैरालंपिक्स की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि की तैयारी के समय बेहद जरूरत होती है। ऐसे समय में खिलाड़ी को डाइट व अन्य कई तरह के सामान की जरूरत होती है।

जिस पर काफी खर्च आता है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल विभाग की मांग पर ओलंपिक व पैरालंपिक्स में क्वालीफाई करने वाले खिलाडिय़ों को पांच लाख रुपये एडवांस प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की योजना को स्वीकृति दी है। जबकि बकाया राशि उन्हें ओलंपिक खेलने के बाद उपलब्ध करवाई जाएगी। खेल मंत्री ने बताया कि अगले वर्ष होने वाले खेलों से पहले सरकार खिलाडिय़ों के लिए कई अन्य नई योजनाएं लाने जा रही है। जिनसे हजारों खिलाडिय़ों को अपना भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।

Related posts

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धान व अन्य फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी को बताया नाकाफी

Ajit Sinha

डीजीपी मनोज यादव ने मधुबन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के दिए दिशा-निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!