Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली विशेष

सीएम अरविंद केजरीवाल ने शहीद दमकलकर्मी अमित कुमार के परिजनों को दिए एक करोड़ रुपए का चेक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीरागढ़ी क्षेत्र में 2 जनवरी 2020 को एक बैट्री की फैक्ट्री में लगी आग में फंसे लोगों की जान बचाने के दौरान शहीद हुए दमकलकर्मी अमित कुमार के परिवार से आज मुलाकात कर उन्हें एक करोड़ रुपये की साम्मान राशि का चेक दिए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित कुमार ने अपनी जान की बाजी लगाकर आग में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की थी। पूरा देश और दिल्ली शहर उनका आभारी है। जिस तरह से लोगों को बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान गंवा दी, उनके इस तरह जाने का हम सभी को बहुत ज्यादा दुख है। अमित जी जैसे जांबाज लोगों की वजह से ही हमारी दिल्ली सुरक्षित है। दिल्ली में जब भी कहीं आग लगती है, तो हमारे फयरमैन दिलेरी के साथ लोगों की जान बचाने की कोशिश करते हैं। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा दिल्ली फ़ायर सर्विस में काम करने वाले अमित कुमार जी ने बड़ी बहादुरी से लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी थी। दिल्ली उनके बलिदान को सलाम करती है। आज उनके परिवार से मिलकर ₹1 करोड़ की सम्मान राशि दी। मैं आशा करता हूं कि इस राशि से परिवार को थोड़ी मदद ज़रूर मिलेगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में 2 जनवरी 2020 को एक बैट्री की फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस दौरान इमारत का एक हिस्सा गिरने से दमकलकर्मी अमित कुमार  का निधन हो गया।

अमित कुमार 10 जून 2019 को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दमकलकर्मी (फायर फाइटर) के तौर पर दिल्ली अग्निशमन सेवा में शामिल हुए थे। मीतनगर के रहने वाले बालियान कीर्तिनगर दमकल केंद्र में तैनात थे। उनके घर में उनकी पत्नी, माता-पिता, एक छोटा भाई और दो छोटी बहनें हैं।इस घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहीद दमकलकर्मी अमित कुमार के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी थी। उन्होंने अमित के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था।

Related posts

सीएम केजरीवाल ने हिमाचल राज्य राहत कोष में 10 करोड़ रुपए दिए दान

Ajit Sinha

नोरा फतेही ने फैमिली संग इस अंदाज में मनाई दिवाली, शिप पर डांस करते हुए वीडियो आया सामने

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अलीगढ पुलिस की संयुक्त टीम ने देशी पिस्तौल बनाने वाली कंपनी का किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!