Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल गाँधी, आप हारे हुए इंसान है जो केवल और केवल फेक न्यूज ही फैला सकते हैं-भाजपा अध्यक्ष नड्डा

नई दिल्ली /अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर मनगढ़ंत एवं झूठी ख़बरें का बड़ा आरोप लगाते हुए करारा हमला बोला और कहा कि राहुल गाँधी का कैरियर केवल और केवल फेक न्यूज पर आधारित है। नड्डा ने राहुल गाँधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा तब होता है जब प्रिंस ऑफ इन्कॉम्पिटें बिना पढ़े कोई लेख साझा करते हैं।

यह आरटीआई दूसरी आरटीआई के विवरणों की जानकारी प्राप्त करने के लिए दायर किया गया था और आपने दुर्भावनापूर्ण तरीके से इसे पारदर्शिता पर हमला बता दिया। यह आपकी मानसिकता को दिखाता है। यह स्वाभाविक भी है क्योंकि आपका करियर पूरी तरह केवल और केवल फर्जी खबरें फैलाने पर ही आधारित है। ज्ञात हो कि राहुल गाँधी ने आज पीएम-केयर्स से संबंधित एक भ्रामक खबर फैलाकर जनता को गुमराह करने की नापाक कोशिश की थी।

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गाँधी पर हमले की धार को और तेज करते कहा कि आपके परिवार कीसंदिग्ध विरासत में गैरकानूनी तरीके से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में एक स्थायी जगह बनाना और फिर पीएमएनआरएफ से आपके परिवार के ट्रस्टों में फंड ट्रांसफर करना शामिल है। आपने और आपकी मां ने हमारे राष्ट्रीय हितों को चोट पहुंचाने के लिए चीनियों से पैसे भी लिए। क्या कोई इससे भी नीचे गिर सकता है?राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनके इनिशियेटिव्स पर पूरा भरोसा है। पीएम केयर्स के लिए देश की जनता का भारी समर्थन इस विश्वास को और दृढ़ करता हुआ दिखाई देता है। राहुल गाँधी, आप हारे हुए इंसान है जो केवल और केवल फेक न्यूज ही फैला सकते हैं जबकि पूरे देश ने एकजुट होकर COVID-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने आज तड़के एक दुकानदार को कुचल दिया, मौत, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड, होंगें गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सांसद प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने संसद में प्रदर्शन कर बांग्लादेश के हिंदुओं, ईसाइयों व अल्पसंख्यकों के समर्थन में उठा आवाज .

Ajit Sinha

“एक वर्ष में सरकार की नाकामियों की सूची इतनी लंबी है कि जश्न मनाने की बजाय उसे आत्ममंथन करना चाहिए।”

Ajit Sinha
error: Content is protected !!