Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारी वाहनों को दिल्ली के अन्दर जाने से रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने किए प्रबंध।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा। इसी कड़ी में गुरुग्राम से होकर दिल्ली में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा गुरुग्राम में निम्नलिखित स्थानों पर पुलिस नाके लगाएं गए है:-
*1. पचगांव चौक नाका।**
2. Givo कट नाका।**
3. शंकर चौक नाका।**
4. धनकोट नाका।**
5. गढ़ी हरसरू नाका।**
6. बजघेड़ा चौक नाका।**
7. हनुमान चौक/डुंडाहेड़ा बॉर्डर नाका।*
▪️उक्त सभी नाका दिनाँक 14.8.2020 को समय रात 09 बजे से लेकर दिनाँक 15.08.2020 को समय दोपहर 2 बजे तक लगाए जाएंगे।

▪️इन पुलिस नाकों पर समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है व प्रत्येक नाका पर 1/1 निरीक्षक बतौर इंचार्ज नियुक्त किए गए है। इन नाकों पर पुलिस 02 शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात रहेगी।

▪️ये सभी नाका गुरुग्राम की ओर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए है। अतः गुरुग्राम पुलिस आप सभी भारी वाहन चालक उक्त समय सारणी के दौरान दिल्ली में प्रवेश ना करें, इस दौरान दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।

Related posts

आईएमए ने बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ डीसी को दिया ज्ञापन, काले कपड़े पहन कर डॉक्टरों ने छात्रों का किया समर्थन।

Ajit Sinha

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की टीम ने सदर बाजार से 250 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त

Ajit Sinha

50000 के ईनामी बदमाश और 33 वारदातों अंजाम देने के आरोपी को किया गिरफ्तार: एसीपी क्राइम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!