Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: चंडीगढ़: अब रिहायशी क्षेत्र के साथ-साथ दूसरी सम्पति का भी होगा सर्वे, डिप्टी सीएम ने दिए आदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: अब प्रदेश में आबादी वाले क्षेत्र के साथ-साथ कृषि सहित अन्य भूमि व जायदाद का भी ड्रोन सर्वे होगा। यह आदेश मंगलवार को प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिए। वे मंगलवार को चंडीगढ़ में अपने कार्यालय में ‘हरियाणा लार्ज स्केल मैपिंग एंड स्वामित्व प्रोजेक्टस’ से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
 
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आबादी देह के साथ-साथ राजस्व संपदा का भी ड्रोन-सर्वे किया जाए ताकि लोगों को उनके मालिकाना हक की संपत्ति का ऑनलाइन रिकार्ड मिल सके। उन्होंने महात्मा गांधी जयंती  2 अक्तूबर 2020 तक लक्षित 242 गांवों में आबादी देह के सर्वे को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए, उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में हर जिला के एक गांव को लाल डोरा मुक्त करने की घोषणा करके डीड-टाइटल वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रत्येक जिला से 11 गांवों अथवा कुल 242 गांवों को 2 अक्तूबर तक लाल डोरा मुक्त किए जाने का लक्ष्य है। बैठक में डिप्टी सीएम को जानकारी दी गई कि उक्त 242 गांवों के अतिरिक्त 8 अन्य गांवों में भी ड्रोन सर्वे का कार्य तो पूरा कर लिया गया है बाकि कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। यही नहीं 214 गांवों में डाटा-प्रोसेसिंग भी पूरा हो गया है। यह भी बताया कि 123 गांवों के मैप जिला प्रशासन को सौंप दिए गए हैं। जब उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई खराब मौसम के चलते कुछ ड्रोन खराब हो गए थे तो उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिरिक्त ड्रोन मंगवा कर कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

दुष्यंत चौटाला ने सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आबादी देह के साथ-साथ राजस्व-संपदा का भी सर्वे किया जाए ताकि एक-एक इंच जमीन के मालिकाना हक का पता चल सके। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के लोगों को यह लाभ होगा कि वे अपनी जमीन का डिजिटली रिकॉर्ड कभी भी ले सकेंगे। इससे उनके समय व संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने सर्वे ऑफ इंडिया से जो समझौता किया था, इसमें ड्रोन सर्वे से जहां गांव-शहर, राजस्व की संपत्तियों की हद को सुरक्षित किया जाएगा, वहीं किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से निपटना सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यवस्था में पादर्शिता आएगी। बैठक में  राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन, भूमि रिकार्ड हरियाणा की निदेशक कुमारी आमना तसनीम, उपमुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी कमलेश कुमार भादू, सर्वे ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के निदेशक प्रशांत कुमार समेत अन्य वरिष्ठï अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : भगवान श्र्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने अपने निवास पर करवाया भजन संध्या का आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दूसरे नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा।

Ajit Sinha

हरियाणा में बिल्डिंगों के संबंध में आ रही शिकायतों का स्ट्रक्चर ऑडिट, आईआई टी इंजीनियर की कमेटी गठित की जाएगी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!