Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: सुमित गौड बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कांग्रेसी नेता सुमित गौड को पुन: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी गुलाम नबी आजाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ अजय चौधरी, प्रदेश प्रभारी राजन राव दक्षिण हरियाणा, पूर्व विधायक चौधरी रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक एवं विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी इनको दी है

उसको वह पूरी इमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करेंगे। गौड़ ने कहा कि नए जोश व उत्साह के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और संगठन को और मजबूती प्रदान करने में पूर्ण सहयोग करेंगे। सुमित गौड़ इससे पूर्व में भी प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े हुए हैं।पार्टी हाईकमान द्वारा उनको जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है उसे वह पूरी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते।   

Related posts

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को महिला कांग्रेस की महिलाओं जड़ से उखाड़ फैंकने हेतु जनआक्रोश रैली में पहुंचें महिलाएं,शारदा व सुमित्रा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रजिस्ट्रियों से पहले नगर निगम से घर से बैठे-बैठे नो ड्यूज सर्टिफिकेट ले सकते हैं-डा. यश गर्ग

Ajit Sinha

फरीदाबाद :वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने किया राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम से समझौता, निगम विद्यार्थियों को औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करेगा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!