Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली:आइसक्रीम खा रही फैशन डिजाइनर से बीएमडब्लू का एक्सीलेटर गया दब, तीन हुए घायल, देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में शुक्रवार को रात 10 बजे एक लड़की ने अपनी तेज रफ़्तार बीएमडब्लू कार से एक आइसक्रीम वेंडर और दो अन्य लोगों को कुचल दिया.इस घटना में तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए.पुलिस ने इस मामले में आरोपी रोशनी अरोड़ा नाम की लड़की को गिरफ्तार किया है. रोशनी अरोड़ा फैशन डिजाइनर है.


लड़की हादसे से पहले अपनी बीएमडब्लू कार में आइसक्रीम खा रही थी. अचानक उसका एक्सीलेटर पर पैर दब गया और गाड़ी ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. इसके बाद मौके से यह लड़की भाग गई थी. पुलिस ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया.

पुलिस ने इस मामले में आरोपी रोशनी अरोड़ा को गिरफ्तार किया है. चूंकि जमानती धाराओं में मामला दर्ज हुआ था इसलिए बाद में उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया. रोशनी अरोड़ा पेशे से फैशन डिजायनर है.

Related posts

इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर छेड़छाड़ और यौन शोषण का कराया केस दर्ज।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष बने उदयभान,कुमारी सेलजा का इस्तीफा मंजूर, लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

मोबाइल फोन लूट के दौरान युवक की गई सनसनीखेज हत्या के एक मामले में तीन आरोपित महज 72 घंटे में ही पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!