Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

पानी में दो सांपों के बीच हुई ये खतरनाक जंग हैं या रोमांस ये कौन तय करेगा – देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर दो नर रेट स्नेक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.आपने इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जहां सांप घर में घुस जाते हैं और रेस्क्यू टीम आकर उनको बाहर निकालती है.क्या आपने दो सांपों को लड़ते हुए देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर दो सांप के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो सांप लड़ाई करते दिख रहे हैं. ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने पोस्ट किया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सांप सड़क किनारे पानी में लड़ रहे हैं. वो लड़ाई करते-करते सड़क पर आ जाते हैं और वहां लड़ाई को जारी रखते हैं. दोनों एक-दूसरे से लिपट जाते हैं और एक दूसरे पर वार करना शुरू कर देते हैं.इन दोनों सांपों को रेट स्नेक बताया जा रहा है. सुशांत नंदा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रेट स्नेक प्रभुत्व के लिए मुकाबला करते हैं. यहां दो मेल स्नेक अपने क्षेत्र को परिभाषित करने और अपने साथी की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं.’सुशांत नंदा ने इस वीडियो को 31 जुलाई की सुबह 7:47 AM पर शेयर किया है, जिसके अब तक 10 हजार से ज्यादा लाइक्स और चुके हैं. साथ ही 100 से ज्यादा लाइक्स और 157 रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

Related posts

लाश की फोटो ले रहा था फोटोग्राफर, तभी मुर्दे के मुंह से आई आवाज और…

Ajit Sinha

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 85वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए क्या कहा, ये जानने के अवश्य पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!