Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

कुएं के अंदर पानी में गिरा तेंदुआ, फिर कैसे निकला बाहर, इस वीडियो को लाखों लोग क्यों पसंद कर रहे -देखें वायरल वीडियो  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में साफ़ -साफ़ दिखाई दे रहा हैं कि एक तेंदुआ एक कुएं के अंदर गिरा हुआ हैं और कुए में पानी भरा हैं। कुए की ऊंचाई काफी होने के कारण तेंदुआ का बाहर आने के लगभग सभी प्रयास फेल हो चुके हैं। और तेंदुआ बिल्कुल थक हो चूका हैं। ऐसे में आस पास के रहने वाले लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो जाती हैं तेंदुआ को देखने के लिए। फिर आसपास के लोगों ने तेंदुआ को जीवित बाहर निकालने के लिए एक उपाय सोचा, जोकि सफल रहा। जी हैं  उपाय यह हैं कि लोगों ने एक खाट का इंतजाम किया और फिर प्लास्टिक की रस्सियों की व्यवस्था की गई।


इसके बाद खाट को  उल्टा करके उसके दोनों तरफ पहियों को अच्छी तरह से बांध दिया और रस्सी जो बांधा गया था उसमें सीढ़ियों की हिसाब से बांधा गया था जिसके जरिए तेंदुआ कुएं में डाले गए खाट के ऊपर आसानी आ सकें। जब कुआं के अंदर रस्सी के जरिए खाट को डाला गया तो तेंदुआ थके हुए अवस्था में था जिसे ऊपर से लोग एक बांस के जरिए उसे जगाया। इसके बाद तेंदुआ सीधे खाट पर बैठ गया और लोगों ने धीरे धीरे ऊपर की ओर उसे ले आए और  तेंदुआ को छोड़ दिया गया जोकि अपने आप जंगल की तरफ चल कर चला गया। इस वीडियो को एरिक सोल्हेम ने अपने ट्विटर हेंडल पर 28 जुलाई 2020 को प्रात 7 बजे शेयर किया जिसे अब 6 लाख 6 हजार व्यूज हो चुके हैं और 2200 लोग रिट्वीट और 2000 लोग कमेंट कर चुके हैं। उन्होनें अपने कैप्शन में लिखा हैं कि “टीम वर्क को डराना!  यह कर्नाटक में ग्रामीणों, भारत का भारतीय ध्वज एक साथ एक फंसे तेंदुए को बचाने के लिए आया।”

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दिल्ली में मुलाकात

Ajit Sinha

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, बोले- अब हम और बड़ा झटका

Ajit Sinha

डुप्लीकेट बेटनोवेट-एन क्रीम तैयार करने वाली नकली मेडिकल फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, मालिक अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!