Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

शेरनी की दहाड़ सुन शेर ने डरकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- ‘राजा होगा अपने घर में- देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. आपने इंटरनेट पर शेर के शिकार के कई वीडियो देखे होंगे. जहां शेर आते हैं, वहां से जानवर निकल जाते हैं. उनको डर होता है कि कहीं शेर उन पर अटैक न कर दें. लेकिन इस बार सड़क पर शेर और शेरनी के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शेरनी की दहाड़ सुन जंगल का राजा डर गया और दूर चला गया. यह वीडियो गुजरात के गिर जंगल का बताया जा रहा है. देखा जा सकता है कि दूर सफारी जीप खड़ी है, जहां टूर्रिस्ट बैठे हैं. बीच सड़क पर शेरनी बैठी है. जैसे ही उसके पास शेर आता है तो वो जोर से दहाड़ मारने लगती है और अटैक करने की कोशिश करती है. लेकिन शेर उसकी दहाड़ सुनते ही घबरा जाता है और शांत होकर दूर निकल जाता है.इस वीडियो को वाइल्ड इंडिया ने शेयर किया है, साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘गिर के जंगल में कैप्चर किया गया यह शानदार वीडियो. हेडफोन लगाकर जरूर सुनें.’


इस वीडियो को 26 जुलाई को शेयर किया गया है, जिसके अब तक 2 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 9 हजार से ज्यादा लाइक्स और 17 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट आ चुके हैं. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने भी शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप जंगल के राजा हैं. चलती सिर्फ रानी की ही है.’

Related posts

सिंघवी ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर संबंधी फैसले ने जितने सवालों के जवाब दिए, उससे कहीं अधिक सवाल खड़े कर दिए।

Ajit Sinha

दिल्ली व हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम की 3 लाख 10 हजार के इनामी, खूंखार बदमाश रोमिल के बीच हुई मुठभेड़, रोमिल वोहरा मारा गया।

Ajit Sinha

“वसुधैव कुटुंबकम” का भाव हमारी आत्मा में रचा-बसा है। यह हमारी महान विरासत और संस्कृति का मूल आधार स्तंभ है-नड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!