Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गैस कटर से एटीएम मशीन काटने वाले गैंग का भंडाफोड़, गैंग के तीन आरोपित गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:- फरीदाबाद शहर में एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का भंडाफोड़ क्राइम ब्रांच सेक्टर- 56 की टीम ने किया है। क्राइम ब्रांच ने गैंग के तीन आरोपितों  को गिरफ्तार किया है। 
 
एसीपी श्रीमती धारणा यादव ने आज पत्रकारों  को जानकारी देते हुए बताया कि एटीएम कटर गैंग के तीन आरोपित  इरफान, निवासी जिला पलवल, निसार ,जिला पलवल, मुकेश कुमार होडल, पलवल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित  निशार और इरफान दोनों सगे भाई हैं। एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर पैसा निकालने की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपितों  ने दिल्ली -एनसीआर, यूपी, महाराष्ट्र इत्यादि में लगभग 10 एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर पैसे निकालने की वारदात  कर चुके हैं।

आरोपितों से फरीदाबाद शहर की तीन वारदात सुलझाई गई है जिसमें से दो सदर थाना एरिया और एक वारदात भूपानी थाना एरिया के अंतर्गत की थी। उपरोक्त तीनों आरोपितों  को क्राइम ब्रांच ने सूत्रों के आधार पर आज  गिरफ्तार किया है। आरोपितों  को कल वीरवार को  अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और वारदात में प्रयोग समान, पैसा इत्यादि को बरामद किया जाएगा।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने एस्कॉर्ट्स कार्पोरेट कंपनी को किया सील, सम्पति कर के करोड़ों बकाया राशि नहीं देने पर किया सील। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फरीदपुर के पास से 2 लाख के ईनामी कुख्यात अपराधी मनोज मंगारिया को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

जेपी ग्रीन सोसाइटी में लगाया गया करोना वैक्सीनेशन कैंप विवादों के घेरे में, जांच कमेटी ने कैंप को अवैध बताया, एफ़आईआर दर्ज  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!