Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

यह आपको पिघला देगा,बस इस माँ के बचाव अभियान को देखें, अपने बच्चों को मुश्किल से जिंदगी कैसे बचाती हैं -देखें वीडियो ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहा हैं कि बहुत तेज बारिश हो रही हैं और बारिश का पानी एक बिल में भर जाता  हैं। इस बिल में  एक बड़ा सा चुहिया अपने कई बच्चों के साथ रह रही थी पर अचानक उसके बिल में बारिश का पानी भर जाता हैं जिसे चुहिया यानी मां बहुत ज्यादा बैचेन हो जाती हैं। यानी साफ़ शब्दों में कहे तो बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं यह जान कर की उसके बच्चे की जिंदगी खतरे में हैं।


यह चुहिया बारिश के पानी में अपने बिल में घुस कर अपने मुंह में एक एक करके अपने बच्चों को कई राउंड में बिल से निकाल कर सीढ़ी के रास्ते  ऊंचाई पर ले जाती हैं और सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान रख देती। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कस्वान ने आज सांय 6 बजकर  41 मिनट पर अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर किया हैं। अब तक 87 हजार व्यूज हो चुके हैं और 2700 लोग रिट्वीट कर चुके हैं और 9200 लोग कमेंट कर चुके हैं।  

यह वीडियो मात्र दो मिनट 20 सेकंड का हैं। इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कस्वान ने केप्शन में लिखा हैं “यह आपको पिघला देगा। बस इस माँ के बचाव अभियान को देखें। एक दोस्त व्हाट्सएप के जरिए भेजता है।”

Related posts

पाकिस्तान की तरफ से जम्मू एवं कश्मीर , पंजाब के अलग -अलग हिस्सों में की जा रही ड्रोन से बम बारी, जवाब दे रही भारतीय सेना, ब्लैक आउट।

Ajit Sinha

कांग्रेस में नीचे से लेकर शीर्ष तक सभी नेता भ्रष्टाचार के आरोपी हैं-रवि शंकर प्रसाद

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव -2024 के लिए 241 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं -पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!