Athrav – Online News Portal
नोएडा फरीदाबाद स्वास्थ्य

नॉएडा में कोरोना संक्रमित के 125 और फरीदाबाद में 110 नए केस आए हैं।

अजीत सिन्हा / अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में नए 125 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 4155 हो गई है। जबकि 99 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। जिले में कोविड-19 के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी से जिले में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।  कोरोना महामारी के जहां कहर जारी है बीते 24 घंटे  के जारी आंकड़े के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में 125 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

लेकिन राहत की बात है इस बीमारी के खिलाफ लोगो के शरीर में प्रतिरोधक क्षामता भी बढ़ रही है जिससे रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 99 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। और 3132 रोगी ने कोरोना के खिलाफ इस जंग फतह हासिल की और स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हुए है। वहीं 973 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से पीड़ित एक की मौत के बाद जिले में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 39 पहुंच गया है। कोरोना के बढ़ते मामले के कारण 28 नए क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया, जबकि पुराने 72 कंटेनमेंट जोन में 14 दिनों से कोई नया संक्रमित नहीं मिला है, इन कंटेनमेंट जोन से सील हटा कर इन्हे ग्रीन ज़ोन में शामिल कर लिया गया है। इस समय जिले में 210 कंटेनमेंट जोन क्षेत्र है। इनमें श्रेणी-1 के 194 और श्रेणी-2 के 16 क्षेत्र शामिल है। इन इलाकों में पुलिस व प्रशासन की टीम लगातार स्क्रीनिग कर वायरस की रोकथाम के प्रयास कर रही है।

फरीदाबाद: उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 51822 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जि नमें से 14195 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 36165लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 50360 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 42635 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 35743 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 320 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 6572 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 574 लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 742 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 5143 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 113 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  42 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 18  मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । आज जिले में  110 नए केस  आए हैं 

Related posts

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में, 9वीं मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत, सोसायटी मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।

Ajit Sinha

डीएनडी धूं-धूं कर जलती बीएमडब्लू कार का मंजर देख सहम गए लोग

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड प्रॉपर्टी एंव बिल्डर एसोसिएशन ने आज रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतों को लेकर एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल को सौपा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!