Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज गांव भूपानी के दो कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इन्फॉमेन्ट एंव विजिलेंस ने आज गांव भूपानी  में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे दो  अवैध कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप स्वंय डीटीपी इन्फॉमेन्ट नरेश कुमार उपस्थित थे। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें लम्बें वक़्त से शिकायतें मिल रही थी कि गांव भूपानी  में कलोनिनाइजरों के द्वारा लगभग 6 एकड़ जमीनों पर दो अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा हैं जिसमें अवैध रूप से 9 रिहायशी निर्माण, दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय , 30 डीपीसी,  बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क  बने हुए हैं। 

उनका कहना हैं कि मिली शिकायतों की उन्होनें  गंभीरता से लेते हुए जांच अपने कनिष्ठ अभियंता से जब जांच करवाई तो शिकायतें बिल्कुल सही निकली जिस पर आज तोड़फोड़ की कार्रवाई का दिन उन्होनें आज तय किया हुआ था। आज उनकी टीम ने भारी पुलिस के साए में अवैध रूप से विकसित किए गए दोनों  कालोनियों में अवैध रूप से बने 9 रिहायशी निर्माणधीन मकानें,दो प्रॉपर्टी डीलर्स,30 डीपीसी व बाउंड्रीवाल और रोड नेटवर्क को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं।        

Related posts

फरीदाबाद: खोरी झुग्गी निवा‌सियों के लिए पुर्नवास योजना घोषित : डॉ. गरिमा मित्तल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने बागवानी विभाग की 7 सेवाओं को हरियाणा सेवा अधिकार अधिनियम , 2014 के संयोजक में शामिल किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:दिल्ली पुलिस का पुलिसकर्मी बन होमगार्ड पुलिस को सवा लाख रूपए ठगने के आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!