Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा के पर्थला चौक पर ऑटो से उतर कर फिर फरार हुआ विकास दुबे, मीडिया के सामने कर सकता है सरेंडर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कानपुर में पुलिस कर्मियों की हत्‍या कर सुर्खियों में आने वाला कुख्यात अपराधी विकास दुबे सरेंडर करने की जुगत में है। फिलहाल मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार वह नोएडा की फिल्‍म सिटी में मीडिया के सामने आत्‍मसमर्पण कर सकता है। इसके कारण नोएडा फिल्‍म सिटी के बाहर अचानक से फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपने जगह को बदल रहा है। कानपुर से क्राइम करने के बाद से वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है।
सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार विकास दुबे नोएडा के पर्थला गोलचक्‍कर के पास ऑटो में बैठा था। वह ऑटो में बैठे एक-दूसरे शख्‍स से फोन मांगा। शख्स ने जब फोन देने से मना कर दिया तो विकास उतर गया। इसके बाद उस शख्स ने फेज तीन की कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस शख्स से फिलहाल पूछताछ कर रही है। ऑटो के नंबर से खोज जारी है। इधर,एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि उस ऑटो में विकास था या नही यह वेरिफाई नही हो पाया है। इससे पहले मंगलवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था जिसके बाद वहां पर पुलिस ने छापेमारी की तो वह भागने में सफल रहा, हालांकि उसका एक साथी पुलिस की पकड़ में आ गया। वह फिलहाल ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पुलिस से बचने के लिए मीडिया के सामने आत्‍मसमर्पण कर सकता है।

इससे पहले गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में समर्पण करने की अटकलों की वजह से पुलिस अलर्ट हो गई थी। बुधवार दोपहर अचानक कोर्ट परिसर के अंदर व बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती हुई। पुलिस को आशंका थी कि विकास यहां सरेंडर कर सकता है। इसके कारण पुलिस लोगों के मास्क हटा कर चेहरे देखने में जुट गई ताकि किसी प्रकार से वह रुप बदल कर वह अपने प्‍लान में कामयाब ना हो पाए।

Related posts

देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन, नोएडा पुलिस ने न्यूज चैनल के एंकर को अरेस्ट कर, जमानत पर छोडा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:ट्रैफिक एडवाइजरी(किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है)

Ajit Sinha

नई दिल्ली: एसआईयू-।।, क्राइम ब्रांच ने गैंगेस्टर अनवर ठाकुर को 22 वाली विदेशी पिस्टल व 10 जिन्दा गोली के साथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!