Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

बदमाश भागते हुए अवस्था में पुलिस कर्मी पर गोली चलाता रहा, बहादुर पुलिस कर्मी उसका पीछा करता रहा, देखें फुटेज  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं यह दिल्ली के किसी जिले का बताया हैं इसमें देखा गया हैं एक बदमाश आगे -आगे भाग रहा हैं और  दिल्ली पुलिस का एक पुलिस कर्मी दौड़ते हुए उसका पीछा कर रहा हैं। इस वीडियो में खास यह हैं कि बदमाश भागते हुए अवस्था में पीछा कर रहे पुलिस कर्मी पर सीधा गोली चला रहा हैं। वावजूद इसके बड़े ही बहादुरी से पुलिस कर्मी दिनेश उसका बिना डरे पीछा कर रहा हैं। यह वीडियो मात्र 8 सेकेंड का हैं , 


इस वीडियो को तरुण शर्मा ने अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर किया हैं जिसे अब तक 40 हजार से अधिक व्यूज हो चुके हैं , काफी लोग रीट्वीट करके दिल्ली पुलिस के इस पुलिस कर्मी दिनेश की बहादुरी की तारीफ़ कर रहे हैं। यह वीडियो असल में आज सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर शेयर किया हैं।

तरुण शर्मा ने कैप्शन में लिखा हैं कि  पुलिस कर्मी दिनेश ने जब उसका पीछा कर रहे थे और बदमाश भागते समय उन गोली चला रहा था यह सब वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ़ तौर दिखाई दे रहा हैं कि बदमाश भागते समय उसका पीछा कर रहे पुलिस कर्मी दिनेश पर सरेआम गोली चला रहा हैं। उन्होनें कैप्शन में यह भी लिखा हैं कि करीब ढेड़ किलोमीटर पीछा करने के बाद आखिरकार पुलिस कर्मी दिनेश इस बदमाश को हथियार सहित पकड़ लेता हैं।  

Related posts

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने किया, अपने साथी के साथ मिल कर एक महीने तक किशोरी के साथ गैंग रेप, दोनों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

एसीबी की टीम ने नूह में 2 हज़ार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में डीएचबीवीएन के जेई तथा ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

ओयो होटल के मालिक ने अवैध कमाई के लिए शुरू किया देह व्यापार का धंधा, छापा मारकर किया एक युवती समेत 6 को अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!