Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

पीटीआई अध्यापकों को सरकार ने न्यायपालिका का बहाना लेकर आज सरकारी सेवा से बाहर कर दिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज धरना स्थल सेक्टर-12 लघु सचिवालय फरीदाबाद पर बैठे हुए पीड़ित पीटीआई अध्यापकों को 26 दिन हो गए हैं लेकिन हरियाणा सरकार का कोई भी प्रतिनिधि इन से मिलने इनके धरना स्थल पर नहीं पहुंचा आज इनके धरना स्थल पर उनका समर्थन करने हरियाणा किसान संघर्ष समिति के प्रधान डी के शर्मा और महासचिव किशन सिंह चहल पीड़ित पीटीआई अध्यापकों के धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने हरियाणा के किसानों का पूरा समर्थन देने की बात कही और कहां हम किसान के बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग करने वाले अध्यापकों को सरकार ने न्यायपालिका का बहाना लेकर 2 जून को सरकारी सेवा से बाहर कर दिया

क्योंकि किसान का बच्चा देश सेवा में अपना योगदान देने के लिए जो तैयारी करता है वह इन्हीं अध्यापकों से ही प्रेरित होकर करता है उन्होंने अपनी बातों में सरकार से कहा कि इस प्रक्रिया से अप्रत्यक्ष रूप से किसान की आय पर दुष्प्रभाव पड़ेगा इसलिए किसान समिति ने सरकार से मांग की है कि एक अध्यादेश के माध्यम से आप इन पीड़ित पीटीआई अध्यापकों को इनकी नौकरी पर वापस बहाल करें कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदेश प्रवक्ता सुमित गॉड ने भी इन पीड़ित पीटीआई अध्यापकों का इनके धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया और सरकार को मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि हम मौजूदा हरियाणा सरकार ने पीड़ित पीटीआई के अध्यापकों को वापस इनकी नौकरी पर बहाल करें सरकार गूंगी बहरी सरकार ना बने अध्यापकों की बात सुने  

Related posts

आईएएस अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा को अतिरिक्त जिम्मेदारी,फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार

Ajit Sinha

चंडीगढ़: प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने को लेकर डीजीपी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 18 नगर निगम अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!