Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सैनिक एवं अर्ध सैनिक विभाग, फरीदाबाद में लिपिक पदों के लिए 5 दिन के अंदर आवेदन करें। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  सैनिक एवं अर्ध सैनिक विभाग, फरीदाबाद में हरियाणा सरकार की पुनः रोजगार नीति के तहत दो कल्याण व्यवस्थापक तथा एक लिपिक के पद पर अनुबंध आधार पर नियुक्ति की जानी है। जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 5 दिन के अंदर सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय, फरीदाबाद में इस बारे संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पात्रता के लिए उम्मीदवार ने हरियाणा के किसी भी जिले के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय में लिपिक व कल्याण व्यवस्थापक के पद पर नियमित रूप से सेवा की हुई हो, सुपरनुएशन पर सेवानिवृत्त हुआ हो तथा उसकी आयु 65 वर्ष से कम हो। इसके साथ ही आवेदक के प्रति कोई अनुशासनिक कार्रवाई विचाराधीन नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पात्र उमीदवार उपरोक्त पते पर समय रहते संपर्क कर पात्रतानुसार आवेदन कर सकता है।  

Related posts

फरीदाबाद: ब्लांक डीटू सेक्टर 10 की पार्क होस्पिटल वाली रोड़ पर दो ट्रैक्टर को लगाकर चलाया सफ़ाई।

Ajit Sinha

राष्ट्रीय लोक अदालत में 50837 केसों में से 42164 का लोगों की आपसी सहमति से हुआ निपटारा : सीजेएम रितु यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद:खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के जन्मदिन पर क्षेत्र भर में आयोजित महा उत्सव में राहुल यादव की हुई बल्ले- बल्ले-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!