Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

तेंदुए को सहलाने के लिए जब शख्स ने पिंजरे के अंदर डाला हाथ, फिर क्या हुआ, देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो काफी वायरल हो रह है. तेंदुए के शिकार के कई वीडियो आपने देखे होंगे. लेकिन क्या आपने कभी तेंदुए को शख्स के साथ खेलते देखा है. जी हां, इस वीडियो में तेंदुए शख्स के साथ फ्रेंडली दिखा. तेंदुए को सहलाने के लिए शख्स ने पिंजरे के अंदर हाथ डाला तो उसने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. ट्विटर पर इस वीडियो को नेचर एंड एनिमल पेज ने शेयर किया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पिंजरे में हाथ डालकर तेंदुए के सिर पर सहलाने लगता है. तेंदुए को कितना सुकून मिला, वीडियो देखकर आप को भी समझ आ जाएगा. तेंदुए ने शख्स के हाथ को अपने पैरों से पकड़ लिया.जैसे वो कहने की कोशिश कर रहा हो कि उसे अच्छा लग रहा है. बार-बार ऐसा करो. शख्स ने काफी देर तक उसे सहलाया. तेंदुए का मजेदार रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ये वीडियो 6 साल पुराना बताया जा रहा है. इसे ट्विटर पर फिर शेयर किया गया है. फिर ये वीडियो वायरल हो चुका है.

Related posts

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने  दिल्ली के स्वर्ण जयंती पार्क  में  ‘पलॉग रन’ का आयोजन किया। 

Ajit Sinha

नई दिल्ली ब्रेकिंग: मनजिंदर सिंह सिरसा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बने

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी और स्मृति ईरानी के बारे में क्या सुनिए इस वीडियो में  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!