Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में नए 174 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब ये आंकड़ा 1580 तक पहुंच गई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जिले में जिधर जाओ उधर ही कोरोना संक्रमित केस मिलने की चर्चा हो रही हैं, अब तो शहर में हालत ऐसे हो रहे हैं आपके साथ खड़ा शख्स भी कोरोना संक्रमित हो सकता हैं, अब तो लोग यह कहने लगे हैं कि अभी -अभी  जो बंदा बाइक से गया हैं, वह शख्स कोरोना संक्रमित हैं और वह सड़क पर बाइक चला रहा हैं। चारों तरफ कोरोना ही कोरोना हो रहा हैं। इससे अब घरों में रहने वाले सभी वर्ग के लोग चिंतित और डिप्रेशन में हैं क्यूंकि  इस बिमारी के साथ -साथ लोगों को खाने -पीने के सामानों की चिंता हैं। आज बहुत ऐसे लोग हैं जिनकी मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं पर वह अपने मुंह से बोल नहीं पा  रहे हैं शर्म के मारे। इस वक़्त शहरवासी बहुत तनाव में हैं। आज जिला प्रशासन ने जो कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े जारी किए वह तो बिल्कुल चौकाने वाले हैं। दरअसल में वह संख्या 1580 हैं , इस में 174 नए केस हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 17480 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 7292 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 10155लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 15900 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 18334 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 16117 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 637 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 1580 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 525 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 545 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 472 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 38 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  20 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 7 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । आज जिले में  174  नए केस  आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

फरीदाबाद :उपायुक्त अतुल कुमार ने आज लघु सचिवालय सैक्टर-12 परिसर का निरीक्षण कर जनसुविधाओं का जायजा लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सीएम नायब सैनी के आशीर्वाद से क्षेत्र में हो रहे ताबड़तोड़ विकास- राजेश नागर

Ajit Sinha

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हरियाणा पुलिस की प्रभावशाली भागीदारी- डीजीपी अजय सिंघल ने रखा ‘सॉवरेन एआई’ पर दूरदर्शी विज़न

Ajit Sinha
error: Content is protected !!