Athrav – Online News Portal
Uncategorized

हाथी ने मस्ती-मस्ती में मारी भैंस को लात तो गुस्से में जानवर ने लिया ऐसा बदला. देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. आपने सोशल मीडिया पर जानवरों के बीच जंग के वीडियो खूब देखे होंगे. बंदर की शरारत के वीडियो भी खूब वायरल हुए, लेकिन इस बार हाथी की शरारत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मु्स्कान आ जाएगी. मस्ती-मस्ती में हाथी ने भैंस (Elephant Kicks Buffalo) को लात दे मारी. उसके बाद भैंस ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसको देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे.


वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी भैंस के पास धीरे से आया और मजाक में लात मार दी. गुस्से में भैंस उठी और उसके पीछे दौड़ लगा दी. वो हाथी से सींघ से वार करने की कोशिश कर रही थी. हाथी भी डरकर भागता दिखा. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने कल सुबह शेयर किया था. वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा, ‘हाथी बेहद चंचल होते हैं. यह शरारती सिर्फ मनोरंजन के लिए भैंस को मारता है और वह जानता है कि चिढ़ाने का क्या मतलब है.’इस वीडियो के अब तक 25 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.

Related posts

99 नहीं अब सिर्फ 49 रुपए में करिए अनलिमिटेड कॉल्स, BSNL लाया नया प्लान

Ajit Sinha

नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद में शुरआती कारोबार में सेंसेक्स 56 अंक उंचा

Ajit Sinha

दबंग महिला ने ग्रीन फिल्ड कालोनी में भाजपा प्रत्याशी के जाने के बाद एक संस्था के महासचिव की कर दी बुरी तरह से पिटाई, प्रधान बच निकला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!