Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

4800 बोतल प्रतिबंधित सिरप, 127 किलो गांजा पुलिस ने किया जब्त 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूंह जिला से 127 किलो 800 ग्राम गांजा और 4800 बोतल प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त की गई हैं।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम तैयार करके तहसीलदार के साथ गांव भाजलाका के रहने वाले सोहराब के मकान पर रेड की तो तलाशी लेने पर पुलिस को सात प्लास्टिक बैग में कुल 127 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस को आता देखकर घर के सभी सदस्य भागने में कामयाब रहे।
             
सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। जल्द ही सभी सलाखों में होगे। एक अन्य मामले में, नूंह में एक पिकअप वाहन से 4800 बोतल प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त करने के बाद पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल, पुन्हाना रोड के पास नाकाबंदी कर होडल की तरफ से आ रहे यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 40 गत्ते की पेटियों में कुल 4800 बोतल नशीली सिरप (वेलसीरेक्स और क्लोरोमाइन फॉस्फेट), जो कि प्रतिबंधित दवा है, बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा निवासी लखन और राधा रमण के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा व नशीली दवाई को कब्जे में लेकर इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ तावडू और पुन्हाना पुलिस थानों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं और आगे की जांच जारी है।

Related posts

पौधों से बच्चों की तरह प्यार करें और माता पिता की तरह सेवा करें,पौधे पेड़ बनकर आपकी जीवन भर सेवा करेंगे: सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अपराध शाखा सेक्टर 56 टीम ने 2 और आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

डकैती के सनसनीखेज मामले में वांछित व छापेमारी के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में एक ही परिवार के पांच लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!