Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया, मुंह में पटाखे फट जाने से हो गई उसकी मौत, जांच के आदेश।

केरल के मलप्पुरम में कुछ लोगों ने गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था, जिसके बाद उसके मुंह में पटाखे फट जाने से उसकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों में उबाल देखने को मिल रहा है. लोग इस घटना को अमानवीय बता रहे हैं, साथ ही घटना में संलिप्त लोगों की इंसानियत पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.इस मामले पर वन्य जीव अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच अभी चल रही है. हम हथिनी की मौत का पता लगाने की कोशिशों में जुटे हैं. इस पूरी चर्चा की शुरुआत तब हुई जब एक जूनियर स्तर के अधिकारी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हथिनी की मौत की वजह मुंह में पटाखे फटने की वजह से हुई है.

सोशल मीडिया पर गर्भवती हथिनी की पानी खड़े होने वाली तस्वीर वायरल हो रही है. लोगों का गुस्सा मलप्पुरम के लोगों को पर फूट रहा है. मलप्पुरम गांव में हथिनी खाने की तलाश में आई थी. कुछ स्थानीय लोगों ने अनानास में पटाखे भरकर हथिनी को खिला दिया. दिल दहलाने वाली यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में है.सामान्य तौर पर हाथियों का झुंड जंगलों में हमेशा चक्कर काटता रहता है. इस हादसे के बाद हथिनी एक नदी में खड़ी हो गई और असहनीय दर्द सहती रही. अपने आप में यह काफी दर्दनाक मामला है. इस दर्दनाक घटना को नीलांबर के सेक्शन फॉरेस्ट अधिकारी मोहन कृष्णन ने सोशल मीडिया पर पहले शेयर किया. गांव में खाने की तलाश में अक्सर हाथी भटककर आ जाते हैं.लोगों ने अनानास में पटाखे छिपाए थे, सामान्य तौर पर ग्रामीण लोग ऐसा जंगली सूअरों को भगाने के लिए करते हैं. जैसे ही हथिनी ने फल खाया, उसके मुंह में पटाखे फूट पड़े, जिसकी वजह से उसे भयानक दर्द का सामना करना पड़ा.उन्होंने लिखा, ‘वह गांव में खाने की तलाश में आई थी. उसे स्वार्थी मानव के बारे में नहीं पता था, जिसे वह देखने जा रही थी. उसे जरूर सोचना चाहिए था कि ये उसे खत्म कर देंगे, क्योंकि उसके पास दो जीवनों का भार था. वह सब पर विश्वास करती थी. जैसे ही अनानास उसने खाया, मुंह में विस्फोट हो गया. उसे जरूर शॉक होना चाहिए था कि उसने खुद के बारे में क्यों नहीं सोचा. 18 से 20 महीने के भीतर वह बच्चे को जन्म देने वाली थी.’इस घटना को पर्यावरण मंत्रालय ने भी गंभीरता से लिया है और घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है. वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो लोग भी इसमें दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

टरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास आशियाना बसाने का सपना देखने वालों के सपनों मे सेंधमारी कर रहे है साइबर ठग 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रेडियो महारानी 90.8 FM का भ्रमण किया।

Ajit Sinha

18 वर्ष में प्रवेश करने से पूर्व ही एक शख्स की हत्या कर दी, आरोपी 19 साल की उम्र में पकड़ा गया, पुलिस से बच रहा था।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!