Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

मास्क की आड में छिपे हो सकते है अपराधी,सीसीटीवी मे एक बार अवश्य कैद करे आने वालों की तस्वीर: डीजीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने ज्वैलर्स, बैंक, गोल्ड लोन कंपनियों के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठान जहां नकद लेनदेन अधिक होता है, को महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए अनुरोध किया है कि वे इन परिसरों में आने वाले लोगों का मास्क एक बार सीसीटीवी कैमरा के सामने उतरवाना सुनिश्चित करे ताकि फेस कवर की आड में कोई असामाजिक व अपरधिक तत्व अपराध करने उपरांत बच न सके।
 
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों (सीपी और एसपी) को आदेश जारी करते हुए कहा कि वे इसं संबंध में दिशा निर्देश जारी कर अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ज्वैलर्स, बैंक, गोल्ड फाइनेंस कंपनियों आदि को उनके परिसरों के प्रवेश द्वार पर इसे लगाने के लिए कहें। डीजीपी ने बताया कि सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी को देखते हुए सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब, लॉकडाउन के धीरे-धीरे खुलने के साथ, मास्क पहनकर आपराधिक तत्वों द्वारा स्थिति का लाभ उठाने की संभावना है। न केवल आदतन अपराधी, बल्कि नए अपराधी चोरी, डकैती जैसी असामाजिक गतिविधियों में भी लिप्त हो सकते हैं। अगर कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटती है, तो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीर की मदद से अपराधियों को पकड़ा जा सकता है।
 
इसके अलावा, उन्होंने लोगों को बाहर जाते समय बहुत अधिक नकदी साथ न लेकर चलने की भी सलाह दी है। साथ ही, सभी ज्वैलर्स और अन्य प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए क्योंकि असामाजिक तत्व या अपराधी की पहचान फेस कवर के कारण नहीं की जा सकती। जिन परिसरों में सीसीटीवी पहले से ही स्थापित हैं, उन्हें चलती अवस्था में रखना सुनिश्चित करे। जब भी आवश्यकता हो तो पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 पर तुरंत पुलिस सहायता के लिए संपर्क करें।

Related posts

ऑन डिमांड पीजी, कॉलेज में सप्लाई के लिए लाई गई, लाखों की प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद, दो तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने राज्य की 2588 पंचायतों को सैनीटाईजेशन के लिए लगभग 5 करोड़ 18 लाख रूपए की स्वीकृति दे दी है।

Ajit Sinha

पानीपत की एसएसपी सुश्री मनीषा चौधरी को केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ में एसपी,सुरक्षा एवं यातायात लगाया गया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!